1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय

स्विट्जरलैंड : नव वर्ष के जश्न के दौरान रिसॉर्ट में ब्लास्ट, 40 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

बर्न, 1 जनवरी। स्विट्जरलैंड के क्रांस मोंटाना शहर के ‘अल्पाइन स्की रिसॉर्ट’ में गुरुवार की रात नव वर्ष के जश्न के दौरान विस्फोट हुआ। न्यूज मीडिया ‘द मिरर’ ने स्थानीय मीडिया से हवाले से बताया कि विस्फोट में अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 100 से ज्यादा घायल हैं। मध्यरात्रि बाद […]

बांग्लादेश : एक और हिन्दू शख्स को जिंदा जलाने की कोशिश, चाकुओं से गोदकर डाला पेट्रोल

ढाका, 1 जनवरी। बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। अब शरीयतपुर इलाके में खोकन चंद्र नाम के एक हिन्दू शख्स को भीड़ ने घेर लिया। उसे पहले बेरहमी से पीटा गया, फिर चाकू से वार किया गया और अंत पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। व्यापारी […]

भारत-पाकिस्तान ने एक-दूसरे की जेलों में बंद कैदियों व मछुआरों की सूची का किया आदान-प्रदान

नई दिल्ली, 1 जनवरी। भारत और पाकिस्तान ने गुरुवार को एक-दूसरे की जेलों में बंद नागरिक कैदियों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया। नई दिल्ली और इस्लामाबाद में यह आदान-प्रदान राजनयिक माध्यमों से एक साथ किया गया। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। 2008 के द्विपक्षीय कांसुलर एक्सेस समझौते के तहत होती है यह […]

नव वर्ष के जश्न में सराबोर दुनिया : सबसे पहले न्यूजीलैंड ने भव्य आतिशबाजी के साथ 2026 का किया स्वागत

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर। नव वर्ष 2026 के स्वागत को तैयार दुनियाभर के देशों में जश्न का दौर शुरू हो चुका है। इस क्रम में सबसे पहले पाताल नगरी यानी न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड स्थित देश की सबसे ऊंची इमारत स्काई टॉवर से भव्य आतिशबाजी से 2026 का स्वागत किया। ऑकलैंड के सेंटर में खराब मौसम […]

प्रधानमंत्री मोदी का संदेश लेकर ढाका पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, खालिदा जिया के बेटे को सौंपी चिट्ठी

ढाका, 31 दिसंबर। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन पर भारत ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से संवेदना पत्र और भारत सरकार व भारतीय जनता की ओर से श्रद्धांजलि संदेश लेकर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर बुधवार को ढाका पहुंचे। उन्होंने बांग्लादेश के लोगों को इस […]

रूस ने ताइवान को फिर चीन का अटूट हिस्सा बताया, ‘ताइवान की स्वतंत्रता’ का विरोध

मॉस्को, 31 दिसंबर। रूस ने ताइवान को चीन का अटूट हिस्सा मानते हुए ‘ताइवान की स्वतंत्रता’ के किसी भी रूप का विरोध किया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में अपना रुख स्पष्ट किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रूसी विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि कुछ देश ‘एक-चीन सिद्धांत’ का पालन करने […]

विदेश मंत्री जयशंकर बांग्लादेश की पूर्व पीएम बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

नई दिल्ली, 30 दिसम्बर। हिन्दू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसक घटनाओं के कारण दोनों देशों में जारी राजनीतिक कड़वाहट के बीच विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर बुधवार को ढाका जाएंगे, जहां वह बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार […]

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के आवास पर हमले की खबरों पर पीएम मोदी चिंतित, शांति के लिए कूटनीति पर दिया जोर

नई दिल्ली, 30 दिसम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास को निशाना बनाए जाने की खबरों पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में चल रहे राजनयिक प्रयास ही हिंसा को समाप्त करने और स्थायी शांति स्थापित करने का सबसे प्रभावी तरीका हैं। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से […]

Khaleda Zia : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

ढाका, 30 दिसंबर। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया का मंगलवार सुबह लंबी बीमारी के बाद 80 साल की उम्र में निधन हो गया। बीएनपी की ओर से जारी बयान के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे ढाका के एवरकेयर अस्पताल में खालिदा जिया का निधन हुआ। पिछले […]

रूस का दावा – राष्ट्रपति पुतिन के घर के पास ड्रोन से हमला! यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आरोपों को सिरे से खारिज किया

मॉस्को, 29 दिसम्बर। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता से चल रहे प्रयासों के दौरान एक बार तनातनी तेज हो गई है। अब रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर हमला करने की कोशिश की है। वहीं […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code