1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दो दिनों के लिए यूक्रेन में एकतरफा ईस्टर युद्धविराम की घोषणा की

मॉस्को, 19 अप्रैल। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को यूक्रेन में ईस्टर के अवसर पर एकतरफा युद्ध विराम की घोषणा की और रूसी सेना को शनिवार रात 8.30 बजे (IST) से रविवार के अंत तक शत्रुता समाप्त करने का आदेश दिया। पुतिन ने इस निर्णय की घोषणा करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है […]

बांग्लादेश में हिन्दू नेता की हत्या : भारत ने कड़ी निंदा के साथ यूनुस सरकार को अपनी जिम्मेदारी निभाने की दी हिदायत

नई दिल्ली, 19 अप्रैल। भारत ने शनिवार को बांग्लादेश में हिन्दू समुदाय के एक प्रमुख नेता भाबेश चंद्र रॉय के अपहरण और क्रूर हत्या की कड़ी निंदा की। इसके साथ ही यूनुस सरकार को अपनी जिम्मेदारी निभाने की हिदायत भी दी। विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेस में प्रमुख हिन्दू नेता की हत्या को देश की अंतरिम […]

पीएम मोदी 22-23 अप्रैल को सऊदी अरब के दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली, 19 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22-23 अप्रैल को सऊदी अरब के दौरे पर रहेंगे। उन्हें इस यात्रा का निमंत्रण क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने दिया है। 2016 और 2019 के बाद यह पीएम मोदी की सऊदी अरब की तीसरी यात्रा होगी। इसके पूर्व वर्ष 2023 में सऊदी अरब के क्राउन […]

गीता और नाट्यशास्त्र यूनेस्को ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर’ में शामिल, पीएम मोदी बोले – ‘हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण’

नई दिल्ली, 18 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘श्रीमद्भगवद्गीता’ और भरत मुनि के ‘नाट्यशास्त्र’ को यूनेस्को के ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर’ में शामिल किए जाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने इसे प्रत्‍येक भारतीय के लिए गर्व का क्षण बताया। दरअसल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को दिन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ […]

FBI का बड़ा एक्शन : पंजाब का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैप्पी पासिया सैक्रामेंटो में गिरफ्तार

चंडीगढ़, 18 अप्रैल। संयुक्त राज्य अमेरिका की आंतरिक खुफिया एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने बड़ी काररवाई करते हुए पंजाब में कई वर्षों से चल रही आपराधिक गतिविधियों के एक बड़े मास्टरमाइंड हैप्पी पासिया को कैलिफोर्निया की राजधानी सैक्रामेंटो में गिरफ्तार कर लिया है। 6 माह में पंजाब में 14 ग्रेनेड हमलों की साजिश […]

पीएम मोदी की एलन मस्क से फोन पर हुई बातचीत, आपसी साझेदारी बढ़ाने की जताई प्रतिबद्धता

नई दिल्ली, 18 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क के साथ फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्रों में भारत व अमेरिका के बीच सहयोग को बढ़ाने के बारे में चर्चा की। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी […]

भारत की बांग्लादेश को नसीहत – ‘अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा पर ध्यान केंद्रित करें’

नई दिल्ली, 18 अप्रैल। भारत ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ हुई हिंसा पर बांग्लादेशी अधिकारियों की टिप्पणियों को खारिज करते हुए बांग्लादेश को नसीहत दी है कि वह अपने देश में अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा पर ध्यान केंद्रित करे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को जारी […]

PAK आर्मी चीफ पर भारत का पलटवार – कश्मीर का पाकिस्तान के साथ बस एक ही रिश्ता…

नई दिल्ली, 17 अप्रैल। भारत ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर पर दो-राष्ट्र सिद्धांत और कश्मीर का मुद्दा उठाने के लिए पलटवार किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि कश्मीर का पाकिस्तान के साथ एकमात्र संबंध अवैध रूप से कब्जाए गए क्षेत्र को […]

अमेरिका का एक और जवाबी हमला – अब चीन पर टैरिफ बढ़ाकर 245 प्रतिशत किया

वॉशिंगटन, 16 अप्रैल। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुरू किए गए टैरिफ वार के बाद अमेरिका व चीन के बीच तनातनी कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस क्रम में अमेरिका ने चीन पर एक और जवाबी हमला करते हुए ड्रैगन पर लागू जवाबी शुल्क (टैरिफ) में सीधे 100 फीसदी की बढ़ोतरी करते हुए उसे […]

कारोबार: अमेरिकी शुल्क में बढ़ोतरी के बाद चीन का निर्यात बढ़ा, आयात में गिरावट

बैंकॉक, 14 अप्रैल। चीन के निर्यात में मार्च में सालाना आधार पर 12.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं इसी अवधि में आयात में 4.3 प्रतिशत की गिरावट आई है। अमेरिका के चीन से आयातित वस्तुओं पर शुल्क में बढ़ोतरी के बीच सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी। विश्व की दूसरी सबसे बड़ी […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code