1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय

एलन मस्क की कंपनी ‘स्पेसएक्स’ के प्रक्षेपण स्थल को घोषित किया गया अमेरिका का नया शहर

मैकएलेन, 4 मई। अमेरिका के टेक्सास में उस जगह को एक शहर घोषित किया गया है जहां उद्योगपति एलन मस्क की रॉकेट कंपनी ‘स्पेसएक्स’ स्थित है और इसे ‘स्टारबेस’ नाम दिया गया है। ‘स्टारबेस’ को औपचारिक रूप से शहर घोषित करने के लिए वहां रहने वाले लोगों के एक छोटे समूह के बीच मतदान कराया […]

सिंगापुर चुनाव: PAP ने लागातार 14वीं बार हासिल की सत्ता, प्रधानमंत्री मोदी ने लॉरेंस वोंग को दी बधाई

सिंगापुर, 4 मई। सिंगापुर की सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) ने शनिवार को हुए आम चुनाव में मजबूत जनादेश प्राप्त किया है। पीएपी ने लगातार 14वीं बार जीत दर्ज कर अपनी छह दशकों से भी अधिक पुरानी सत्ता को बरकरार रखा है। पार्टी को 65.57 प्रतिशत वोट मिले हैं, जो 2020 के 61.24 प्रतिशत से […]

BSF ने राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक रेंजर को पकड़ा, भारत में घुसने की बनाई थी योजना

श्रीगंगानगर, 3 मई। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक पाकिस्तानी रेंजर को पकड़ा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रेंजर भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी उसे भारतीय जवानों ने पकड़ लिया। BSF अब उससे पूछताछ कर रही है, ताकि घुसने का […]

ऑस्ट्रेलिया : एंथनी एल्बनीज लगातार दूसरी बार पीएम बनने को तैयार, विपक्षी नेता पीटर डटन ने हार स्वीकार की

सिडनी, 3 मई। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीज लगातार दूसरी बार तीन वर्ष का कार्यकाल जीतने जा रहे हैं। इसके साथ ही लेबर पार्टी के नेता एल्बनीज 21 वर्षों में लगातार दूसरी बार तीन वर्ष का कार्यकाल जीतने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री बन जाएंगे। इससे पह  वर्ष 2004 में जॉन हावर्ड ने लगातार दूसरी बार जीत […]

केंद्र सरकार का फैसला – पाकिस्तानी झंडे वाले जहाजों की भारतीय बंदगाहों में ‘नो एंट्री’

नई दिल्ली, 3 मई। पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय ने पाकिस्तानी झंडे वाले जहाजों के भारतीय बंदरगाहों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही भारतीय झंडे वाले जहाजों के पाकिस्तान के बंदरगाहों पर जाने पर रोक लगा दी है। उल्लेखनीय है कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ […]

पाकिस्तान की भारत को एक और गीदड़भभकी – सिंधु नदी पर डैम बनाया तो कर देंगे नष्ट

इस्लामाबाद, 3 मई। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से गहराते तनाव के बीच भारत ने कई कड़े फैसले किये हैं, जिनमें सिंधु जल संधि का स्थगन भी शामिल है। अब पाकिस्तान में जल संकट शुरू होने के साथ ही पड़ोसी देश बौखला गया है। इस क्रम में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने […]

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति लौरेंको के साथ की द्विपक्षीय बैठक, अंगोला की सेनाओं के आधुनिकीकरण के लिए भारत देगा 20 करोड़ डॉलर

नई दिल्ली, 3 मई। भारत और अंगोला के साथ रक्षा साझेदारी के तहत व्यापक सैन्य आधुनिकीकरण एवं प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के साथ ही डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, क्षमता निर्माण, खनन एवं हीरों को तराशने के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के आज निर्णय लिए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की यात्रा […]

पहलगाम आतंकी हमला : भारत ने पाकिस्तान से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात पर तत्काल प्रभाव से लगाया प्रतिबंध

नई दिल्ली, 3 मई। पिछले माह पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों की मौत के बाद भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई। इस निर्णय से पाकिस्तान […]

चिली व अर्जेंटीना में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

सैंटियागो (चिली), 2 मई। दक्षिण अमेरिकी देशों – चिली और अर्जेंटीना में शुक्रवार को 7.4 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने यह जानकारी दी। हालांकि भूकंप की वजह से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। वहीं भूकंप की तीव्रता को देखते हुए सुनामी का अलर्ट जारी […]

भारत और यूरोपीय संघ 2025 के अंत तक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने पर सहमत

नई दिल्ली, 2 मई। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और यूरोपीय व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा आयुक्त मारोस सेफकोविक ने 2025 के अंत तक भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को पूरा करने के लिए अपनी साझा सहमति व्यक्त की है। ब्रसेल्स बैठक में दोनों पक्ष लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध ब्रसेल्स […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code