1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय

‘ऑपरेशन सिंदूर’ अपडेट : पाकिस्तान ने 36 स्थानों पर की घुसपैठ की कोशिश, 300-400 ड्रोन का किया इस्तेमाल

नई दिल्ली, 9 मई। भारतीय सेनाओं के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार (8 मई) रात उत्तरी और पश्चिमी भारत के कई सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमलों की नाकाम कोशिश की। इस क्रम में पाकिस्तानी सेना ने 36 स्थानों पर घुसपैठ की कोशिश करने के लिए तुर्किये निर्मित लगभग 300 से 400 […]

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से की मुलाकात, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में समर्थन के लिए जताया आभार

मॉस्को, 9 मई। द्वितीय विश्व युद्ध में विजय की 80वीं वर्षगांठ पर रूस में आयोजित समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही लड़ाई में रूस के समर्थन के […]

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संसद की लाइब्रेरियन कार्ला हेडन को बर्खास्त किया

वाशिंगटन, 9 मई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संसद की लाइब्रेरियन कार्ला हेडन को अचानक बर्खास्त कर दिया है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) संघीय सरकार से उन लोगों को हटा रहा है जो राष्ट्रपति और सरकार के एजेंडे का विरोध […]

पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन हमले में अपनी भूमिका से इनकार किया, आरोपों को आधारहीन बताया

इस्लामाबाद, 9 मई। पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को भारतीय मीडिया में आई उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया है कि उसने भारत में कई जगहों पर हमला किया है। पाकिस्तान ने ऐसे दावों को ‘पूरी तरह से निराधार’ करार देते हुए कहा कि यह ‘लापरवाह दुष्प्रचार अभियान’ का हिस्सा हैं। विदेश कार्यालय […]

पाकिस्तान पर अब भारत का समुद्री अटैक : भारतीय नौसेना ने कराची पोर्ट को किया तबाह

नई दिल्ली, 9 मई। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच थल सेना व वायुसेना के साथ अब भारतीय नौसेना ने भी पड़ोसी देश पर समुद्र के रास्ते हमला कर दिया है। इस क्रम में नौसेना ने ताबड़तोड़ मिसाइलें दागकर कराची पोर्ट को पूरी तरह तबाह कर दिया। दरअसल, भारतीय नौसेना […]

भारत ने गिराए PAK के दो JF-17 और एक F-16, पाक एयरफोर्स का AWACS  भी ध्वस्त

नई दिल्ली, 8 मई। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के तीन फाइटर जेट मार गिराए, जिनमें दो JF-17 और एक F-16 शामिल हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान एयरफोर्स का AWACS विमान उसके ही पंजाब प्रांत में ध्वस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह विमान पाकिस्तान की सीमा में गिरा। इसके अलावा सीमा पर […]

भारत-पाक तनाव के बीच लाहौर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली, 8 मई। पाकिस्तान के लाहौर और आसपास के इलाकों में ड्रोन धमाकों और हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की आशंका के बीच अमेरिका ने लाहौर स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के अपने सभी कर्मचारियों और नागरिकों के लिए के लिए एडवाइजरी जारी की है। सभी स्टाफ को शेल्टर-इन-प्लेस में रुकने का निर्देश लाहौर स्थित अमेरिकी […]

ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास से बोले डॉ. जयशंकर – ‘यदि हम पर सैन्य काररवाई हुई तो कड़ा जवाब देंगे’

नई दिल्ली, 8 मई। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भारत दौरे पर आए ईरानी समकक्ष सैयद अब्बास अराघची के साथ गुरुवार को द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में उन्होंने पाकिस्तान व पीओके में भारतीय सेना की तरफ से की गई एयर स्ट्राइक के बारे में जानकारी दी। साथ ही यह भी कहा कि एक […]

विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी – ‘पाकिस्तान के रडार सिस्टम को हमने निशाना बनाया’

नई दिल्ली, 8 मई। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार की शाम ऑपरेशन सिंदूर पर आहूत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि भारत ने पाकिस्तान के हमले को नाकाम कर दिया और उसके एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाने के साथ कई ठिकानों को नष्ट किया। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने काररवाई की जानकारी दी, जिसमें […]

भारत पर हमले की पाकिस्तानी कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने दिया तगड़ा जवाब

नई दिल्ली, 8 मई। भारत ने गुरुवार को पाकिस्तान के हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग कर उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन भारतीय सेना ने उसका तगड़ा जवाब देते हुए हमलों को नाकाम कर दिया रक्षा मंत्रालय […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code