1. Home
  2. कारोबार

कारोबार

डीजीसीए का सख्त एक्शन – स्पाइसजेट के 50 फीसदी उड़ानों पर 8 हफ्तों के लगाई रोक

नई दिल्ली, 27 जुलाई। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने निजी विमानन कम्पनी स्पाइसजेट पर सख्त काररवाई की है और तकनीकी खामी की कई घटनाओं को देखते हुए आठ हफ्तों के लिए स्वीकृत उड़ानों में सिर्फ 50 फीसदी का संचालन करने का आदेश दिया है। 19 जून से अब तक स्पाइसजेट के विमानों में तकनीकी खराबी […]

मंकीपॉक्स संक्रमण की जांच के लिए RT-PCR किट तैयार, अब सिर्फ 50 मिनट में मिलेंगे परिणाम

नई दिल्ली, 26 जुलाई। दुनियाभर में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों के बीच भारत में भी इस संक्रमण के कुछ केस सामने आने लगे हैं। इस बीच डायग्नोस्टिक कम्पनी Genes2Me ने वायरस की जांच के लिए नया आरटी-पीसीआर (RT-PCR) किट तैयार किया है। कम्पनी ने मंगलवार को इस आशय की घोषणा करते हुए दावा किया कि […]

मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर 7 अगस्त से शुरू होगी ‘अकासा एयर’ की वाणिज्यिक उड़ान सेवा

नई दिल्ली, 22 जुलाई। भारतीय शेयर बाजार के सबसे बड़े निवेशकों में एक राकेश झुनझुनवाला की नई एयरलाइन कम्पनी ‘अकासा एयर’ आगामी सात अगस्त से देश में वाणिज्यिक उड़ान सेवा का संचालन शुरू करेगी। कम्पनी की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार उड़ान सेवा की शुरुआत बोइंग 737 मैक्स के जरिए मुंबई-अहमदाबाद मार्ग […]

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार ने  Work From Home को लेकर की नए नियमों की घोषणा

नई दिल्ली, 20 जुलाई। केंद्र सरकार ने Work From Home (घर से काम) को लेकर नए नियमों की घोषणा की है। वाणिज्य मंत्रालय ने इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी कर नए नियमों की जानकारी दी है। अधिसूचना में कहा गया है कि Work From Home के ये नियम विशेष आर्थिक क्षेत्र या स्पेशल इकोनॉमिक […]

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्विटर पर दी जानकारी – इन खाद्य वस्तुओं पर नहीं लगेगा जीएसटी

नई दिल्ली, 19 जुलाई। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर खाद्य वस्तुओं पर लगे जीएसटी को लेकर उठ रहे सवालों पर जवाब दिया है। उन्होंने मंगलवार को उन खाद्य पदार्थों की सूची दी, जिन्हें जीएसटी से छूट दी गई है। जीएसटी से छूट प्रदत्त चीजों में खुले में बेची जाने वाली खाद्य वस्तु […]

रुपये की गिरती कीमत को लेकर तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा का तंज – ‘सबसे बड़ा रुपया, वाह मोदी जी वाह’

नई दिल्ली, 19 जुलाई। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की लगातार गिरती कीमत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने एक ट्वीट में पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के कार्यकाल में रुपये की कीमत में गिरावट को लेकर गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के कटाक्ष […]

ट्विटर विवाद : एलन मस्क ने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को भेजा था धमकी भरा मैसेज

नई दिल्ली, 17 जुलाई। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और ट्विटर के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस केस में हर रोज नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि ट्विटर डील रद होने से पहले एलन मस्क ने ट्विटर के सीईओ […]

गौतम अडानी का दायरा अब इजराइल तक बढ़ा, हैफा बंदरगाह को लीज पर लेने जा रहा अडानी पोर्ट्स

अहमदाबाद, 15 जुलाई। एशिया के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अडानी की एक कम्पनी अडानी पोर्ट्स का दायरा अब देश की सीमा से बाहर बढ़ रहा है। इस क्रम में भारत के सबसे बड़े बंदरगाह ऑपरेटर का दर्ज पहले ही पा चुका अडानी पोर्ट्स अब इजराइल के सबसे प्रमुख बंदरगाहों में से एक हैफा पोर्ट (Haifa […]

कारोबार : गौतम अडानी अब दूरसंचार क्षेत्र में कदम रखने को तैयार, अंबानी ग्रुप को मिलेगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली, 9 जुलाई। भारत के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक गौतम अडानी जल्द ही दूरसंचार क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यदि ऐसा हुआ तो अडानी समूह का सीधा मुकाबला मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह और भारती मित्तल की कम्पनी एयरटेल से होगा। सरकार ने 5G स्पेक्ट्रम नीलामी […]

राकेश झुनझुनवाला की नई एयरलाइन ‘आकासा एयर’ को डीजीसीए से हवाई परिचालन प्रमाणपत्र मिला

नई दिल्ली, 7 जुलाई। भारतीय शेयर मार्केट के वॉरेन बफेट कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला की नई एयरलाइन ‘आकासा एयर’ को विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए से हवाई परिचालन प्रमाणपत्र मिल गया है। कम्पनी ने कहा कि जुलाई के अंत में परिचालन शुरू होगा। कम्पनी ने 21 जून को पहले बोइंग 737 मैक्स विमान की […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code