1. Home
  2. कारोबार

कारोबार

डव और ट्रेसमे से कैंसर का खतरा! यूनिलीवर ने बाजार से वापस मंगाए कई ड्राई शैम्पू

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर। ब्रिटेन की ख्यातिनाम बहुराष्ट्रीय कंज्यूमर गुड्स कम्पनी यूनिलीवर के कई ड्राई शैंम्पू ब्रांड्स में कैंसर पैदा करने वाला केमिकल बेंजीन पाया गया है, जिससे कैंसर होने का खतरा होता है। इसके बाद कम्पनी ने डव (Dove) सहित कई शेम्पू को वापस मंगा लिया है। कम्पनी ने जिन ब्रांड्स को वापस मंगाया […]

सेबी का कठोर एक्शन : अरबपति वाडिया परिवार 2 वर्ष के लिए बाजार से प्रतिबंधित, 15.75 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर। शेयर बाजार को रेग्युलेट करने वाली संस्था भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बॉम्बे डाइंग एंड मैन्युफैक्चरिंग कम्पनी लिमिटेड के अलावा कम्पनी के प्रमोटर्स और अरबपति वाडिया परिवार को दो वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। जिन प्रमोटर्स को सिक्योरिटीज मार्केट से प्रतिबंधित किया गया है, उनमें नुस्ली एन. […]

डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 83 के पार हुआ बंद, आज 61 पैसे की गिरावट

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर। भारतीय रुपये में लगातार गिरावट देखी जा रही है। बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की ऑल टाइम लो लेवल पर क्लोजिंग हुई। यह 61 पैसे की गिरावट के साथ 83 के पार यानी 83.01 पर बंद हुआ। पहली बार है, जब कारोबार के अंत में रुपया ने इस […]

रुपये की गिरावट पर बोलीं निर्मला सीतारमण – रुपया कमजोर नहीं हो रहा, डॉलर मजबूत हो रहा है

वॉशिंगटन, 16 अक्टूबर। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में लगातार गिरावट के बीच कहा है कि रुपये ने अन्य उभरती बाजार मुद्राओं की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि रुपया कमजोर नहीं हो रहा है बल्कि डॉलर के मजबूत होने के कारण रुपये की कीमत […]

स्टेट बैंक के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा – वैश्विक मंदी का असर भारत पर काफी कम रहने की संभावना

वॉशिंगटन, 15 अक्टूबर। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक जैसे संस्थानों की तरफ से वैश्विक मंदी आने को लेकर जताई जा रही आशंका के बावजूद भारत पर इसका असर दूसरे देशों की तुलना में कहीं कम रहने की संभावना है। आआईएमएफ और […]

महंगाई की मार : अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी फुल क्रीम दूध के दाम में दो रुपये की बढ़ोतरी की

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर। त्योहारी मौसम में उपभोक्ताओं पर महंगाई की लगातार मार पड़ रही है। इस क्रम में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी रविवार, 16 अक्टूबर से फुल क्रीम और गाय के दूध के वैरिएंट पर दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। मदर डेयरी के […]

भारतीय स्टेट बैंक ने सावधि जमा पर बढ़ाईं ब्जाज दरें, अब ज्यादा होगा मुनाफा  

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने फेस्टिवल सीजन में उन ग्राहकों को बड़ी राहत दी है, जो सावधि जमा यानी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने की सोच रहे हैं। इस क्रम में एसबीआई ने अब सभी अवधि के लिए एफडी की ब्याज दरों में 20 आधार अंकों तक की वृद्धि की है। नई […]

RuPay भुगतान प्रणाली को स्वीकार करेंगे सिंगापुर और यूएई : निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी दी है कि सिंगापुर और यूएई ने अपने देशों में स्वीकार्य रुपे (RuPay) भुगतान प्रणाली को स्वीकार करने में रुचि दिखाई है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत RuPay को स्वीकार्य बनाने के लिए विभिन्न देशों के साथ विचार-विमर्श कर रहा है। अन्य देशों […]

आईएमएफ ने भारत की आर्थिक विकास दर घटाई, कहा – 6.8 फीसदी रह सकती है आर्थिक वृद्धि

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को 2022 में भारत की आर्थिक विकास दर के अपने अनुमान को घटाकर 6.8 प्रतिशत कर दिया। इससे पहले कुछ और वैश्विक एजेंसियों ने भी भारत की विकास दर के अनुमान को घटाया है। आईएमएफ ने जुलाई में अप्रैल-2022 में शुरू हुए वित्तीय वर्ष में […]

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2 वर्षों के निम्नतम स्तर पर पहुंचा, लगातार 9वें हफ्ते गिरावट

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार नौवें सप्ताह गिरकर 532.66 अरब डॉलर पर आ गया, जो पिछले हफ्ते से करीब 4.854 अरब डॉलर कम है। यह पिछले दो वर्षों का (24 जुलाई 2020 के बाद का) इसका निम्नतम स्तर है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़े […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code