1. Home
  2. कारोबार

कारोबार

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट बढ़ाकर 6.25 फीसदी किया, चालू वित्त वर्ष के लिए वृद्धि दर का अनुमान घटाया

नई दिल्ली, 7 दिसम्बर। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति ने नीतिगत दर रेपो में 0.35 फीसदी की और वृद्धि कर दी है। इसके साथ ही रेपो दर बढ़कर 6.25 फीसदी हो गई। आरबीआई ने इसी क्रम में चालू वित्त वर्ष (2022-23) के लिए देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर […]

टाटा समूह की घोषणा : विस्तारा का एअर इंडिया में होगा विलय

नई दिल्ली, 29 नवम्बर। टाटा समूह के स्वामित्व वाली विमानन कम्पनियों – एअर इंडिया और विस्तारा का विलय होगा। इस सौदे के बाद सिंगापुर एयरलाइंस की एअर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। टाटा समूह ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि प्रस्तावित सौदा मार्च, 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है, जो […]

भारत के शीर्ष 100 अमीरों में गौतम अडानी व मुकेश अंबानी शीर्ष स्थान पर बरकरार, फोर्ब्स ने जारी की नई सूची

नई दिल्ली, 29 नवम्बर। भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की संयुक्त संपत्ति 25 अरब डॉलर बढ़कर 800 अरब डॉलर हो गई है। फोर्ब्स 2022 की ओर से जारी नवीनतम सूची में यह जानकारी दी गई है। फोर्ब्स की इस सूची में गौतम अडानी ने पहले नंबर पर कब्जा जमाया जबकि मुकेश अंबानी हैं दूसरे […]

भारतीय शेयर बाजार : सेंसेक्स और निफ्टी ने हिट किया रिकॉर्ड हाई

मुंबई, 28 नवम्बर। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 28 नवम्बर को लगातार 5वें कारोबारी दिवस तेजी देखने को मिली। मेटल को छोड़ कर सभी सेक्टरों में आई खरीदारी के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी नया हाई लगाते दिखे। अब तक के सर्वोच्च 62,504 अंक पर बंद हुआ सेंसेक्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के प्रमुख इंडेक्स […]

भारत में बंद होगा Amazon Food, कम्पनी 29 दिसम्बर के बाद नहीं करेगी फूड डेलिवरी

नई दिल्ली, 26 नवम्बर। देशभर में लोगों को घर बैठे सुविधा देने वाली बहुराष्ट्रीय कम्पनी एमेजॉन (Amazon) ने भारत में अपनी फूड डेलिवरी सर्विस को कुछ दिनों के लिए बंद करने का फैसला किया है। कम्पनी ने अपने रेस्टोरेंट पार्टनर्स को भेजी जानकारी में बताया वह आगामी 29 दिसम्बर से इस सर्विस को बंद कर […]

नोटबंदी में बंद हुए 500 और 1000 के नोट फिर बदले जाएंगे? सुप्रीम कोर्ट दे सकता है इजाजत

नई दिल्ली, 26 नवम्बर। देश में नोटबंदी की अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर शुक्रवार को संविधान पीठ के सामने सुनवाई हुई। जस्टिस एसए नजीर की अध्यक्षता वाली पांच जजों की पीठ ने संकेत दिया कि पुराने नोटों को बदलने के लिए एक व्यवस्था बनाने पर विचार किया जाएगा। हालांकि, कुछ विशेष मामलों में […]

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जताई उम्मीद – आम जनता को महंगाई से जल्द मिलेगी राहत

नई दिल्ली, 25 नवम्बर। बढ़ती महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को जल्‍द ही राहत मिलने वाली है। वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी मंथली इकोनॉमिक रिपोर्ट कुछ ऐसा ही संकेत दे रही है, जिसमें खरीफ की फसल की आवक के साथ अगले कुछ महीनों में महंगाई के नीचे आने की उम्‍मीद जताई गई है। […]

अलर्ट : फटाफट निबटा लें बैंकिंग से जुड़े काम, दिसम्बर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक

नई दिल्ली, 24 नवम्बर। सिर्फ एक हफ्ते बाद वर्ष के आखिरी महीने यानी दिसम्बर की शुरुआत होने वाली है। नए वर्ष के जश्न व क्रिसमस के अलावा और भी कई मौकों पर दिसम्बर में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंकिंग से जुड़ा कोई आवश्यक काम है तो उसे जल्द निबटा लें […]

दिल्ली में दूध फिर हुआ महंगा, मदर डेयरी ने वर्ष में चौथी बार बढ़ाई कीमत

नई दिल्ली, 20 नवम्बर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व एनसीआर में दूध एक बार फिर महंगा हो गया है। दरअसल, दूध की सबसे बड़ी आपूर्तिकर्ता कम्पनियों में एक मदर डेयरी ने कीमतें बढ़ा दी हैं। कम्पनी ने फुल क्रीम दूध की कीमत में एक रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। साथ ही […]

मुकेश-नीता अंबानी की बेटी ईशा ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, परिवार में जश्न का माहौल

मुंबई, 20 नवम्बर। देश के जानेमाने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर खुशियों की बरसात हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने बीते शनिवार, 19 नवम्बर को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। इसमें में एक लड़का और एक लड़की है। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के मां-बाप […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code