1. Home
  2. कारोबार

कारोबार

ICC क्रिकेट विश्व कप से भारत की अर्थव्यवस्था में हो सकती है 2.4 अरब डॉलर की बढ़ोतरी

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर। भारत की मेजबानी में गुरुवार से शुरू हुए आईसीसी एक दिनी क्रिकेट विश्व कप से देश की अर्थव्यवस्था को 2.4 अरब डॉलर (लगभग 200 अरब रुपये)  तक का बढ़ावा मिल सकता है। सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में एक बैंक ऑफ बड़ौदा के अर्थशास्त्रियों ने यह अनुमान व्यक्त किया है। अर्थशास्त्रियों […]

विश्व बैंक : वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.3 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (पीटीआई)। निवेश और घरेलू मांग के दम पर भारतीय अर्थव्यवस्था के चालू वित्त वर्ष 2023-24 में 6.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। विश्व बैंक की मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल की पृष्ठभूमि में भारत लगातार लचीलापन दिखा रहा है। विश्व बैंक के इंडिया […]

बैंक से लेकर गैस सिलेंडर तक : आज से बदल गए ये नियम, आम जनता पर पड़ेगा सीधा असर

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर। नए महीने की शुरुआत के साथ ही कई नियम भी बदल रहे हैं। बैंक के एफडी से लेकर शेयर बाजार तक आज से कई नए नियम लागू हो रहे हैं। नया टीसीएस, स्पेशल एफडी, नए डेबिट कार्ड नियम, एसबीआई वीकेयर, एलआईसी बंद पॉलिसी रिवाइवल कैंपेन समेत कई बदलाव हो रहे हैं। […]

रिजर्व बैंक ने दी और मोहलत – अब 7 अक्टूबर तक जमा कर सकेंगे 2000 के नोट

नई दिल्ली, 30 सितम्बर। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आमजन को तनिक और मोहलत देते हुए 2000 रुपये का नोट जमा करने या बदलने की अंतिम तिथि सात अक्टूबर तक बढ़ा दी है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि समीक्षा के आधार पर यह फैसला किया गया। बैंक ने नोटों को जमा/विनिमय करने की वर्तमान व्यवस्था […]

गुजरात : शरद पवार ने गौतम अडानी से की मुलाकात, देश के पहले लैक्टोफेरिन प्लांट का किया उद्घाटन

अहमदाबाद, 23 सितम्बर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को यहां देश के अग्रणी उद्योगपति गौतम अडानी से मुलाकात की। इस क्रम में उन्होंने भारत के पहले लैक्टोफेरिन प्लाट का उद्घाटन किया। बाद में पवार ने अडानी के आवास और कार्यालय का भी दौरा किया। शरद पवार ने बाद में खुद […]

पीएम मोदी आज करेंगे ‘यशोभूमि’ का उद्घाटन, इसमें दुनिया की सबसे बड़ी एमआईसीई सुविधा उपलब्ध

नई दिल्ली, 16 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के द्वारका में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन और एक्सपो सेंटर (आईआईसीईसी) के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे, जिसे ‘यशोभूमि’ नाम दिया गया है। साथ ही वह दिल्ली एक्सप्रेस मेट्रो एक्सप्रेस लाइन पर एक नए स्टेशन द्वारका सेक्टर-25 का भी उद्घाटन करेंगे। नए मेट्रो स्टेशन ‘यशोभूमि […]

शेयर बाजार : NIFTY ने रचा इतिहास, पहली बार 20,000 के ऊपर बंद, SENSEX 67,500 के निकट जाकर थमा

मुंबई, 13 सितम्बर। कमजोर वैश्विक संकेतों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को तेजी दिखी। इस दौरान निफ्टी (NIFTY) ने इतिहास रच दिया और पहली पार 20,000 के स्तर ऊपर बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स (SENSEX) भी 245 अंकों की उछाल के साथ अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर […]

डीजल इंजन वाहनों पर 10 फीसदी अतिरिक्त जीएसटी लगाने की तैयारी, गडकरी ने ऑटोमोबाइल उद्योग को दी चेतावनी

नई दिल्ली, 12 सितम्बर। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को यहां 63वें SIAM वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि डीजल इंजन वाहनों पर 10 फीसदी अतिरिक्त जीएसटी लगाने का प्रस्ताव रखा गया है। उन्होंने कहा कि वह आज ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलकर इस मुद्दे पर बात […]

NSE और BSE के अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंजों का GIFT IFSC में जल्द हो सकता है विलय

नई दिल्ली, 7 सितम्बर। वैश्विक प्रतिद्वंद्वियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक संयुक्त मंच बनाने के दृष्टिकोण से गिफ्ट इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर (GIFT IFSC) में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंजों को जल्द ही विलय करने की तैयारी है। यह विलय अगले कुछ महीनों में फलीभूत हो […]

उदय कोटक ने कोटक महिंद्रा के सीईओ पद से दिया इस्तीफा, बोले – ‘सुचारु परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए उत्सुक हूं’

नई दिल्ली, 2 सितम्बर। उदय कोटक ने कोटक महिंद्रा के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है। निदेशक मंडल के अध्यक्ष प्रकाश आप्टे को लिखे एक पत्र में कोटक ने कहा कि उन्होंने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है, हालांकि उनके पास अब भी कुछ महीने बाकी हैं। कोटक व संयुक्त एमडी दीपक गुप्ता […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code