1. Home
  2. अपराध

अपराध

उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ा भाजपा नेता के भाई का नाम, संदिग्धों के ठिकानों पर पुलिस की दबिश जारी

प्रयागराज, 26 फरवरी। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में उमेश पाल की सरेशाम गोली मारकर की गई हत्या के मामले में भाजपा नेता राहिल हसन के भाई गुलाम का नाम भी जुड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राहिल को पार्टी से निकाल दिया गया है। हालांकि, अब तक हटाने का कोई आधिकारिक पत्र जारी नहीं […]

एनआईए ने दुबई में डाला डेरा, खंगाल रही है दाऊद इब्राहिम और डी कम्पनी की पूरी कुंडली

नई दिल्ली, 26 फरवरी। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने देश के सबसे कुख्यात भगोड़े दाऊद इब्राहिम और उसकी डी कम्पनी के अभेद्य किले को भेदने के लिए दुबई में डेरा जमा लिया है। बताया जा रहा है कि एनआईए की पांच सदस्यीय टीम दुबई में दाऊद इब्राहिम के कनेक्शन और उसकी डी कम्पनी के बारे […]

सपा विधायक पूजा पाल और उमेश की पत्नी के बीच तीखी बहस, अतीक से मिलीभगत का लगा आरोप

प्रयागराज, 26 फरवरी। बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के 18 साल बाद मुख्य गवाह उमेश पाल की शुक्रवार शाम घर के अंदर घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। वहीं, इस मामले में सपा विधायक पूजा पाल जब दिवंगत उमेश के घर पहुंचीं तो उमेश की पत्नी और उनके बीच बहस हो गई। […]

प्रयागराज : बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या, एक गनर की भी मौत

प्रयागराज, 24 फरवरी। अज्ञात बदमाशों ने महानगर में शुक्रवार की शाम सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया और माफिया अतीक अहमद के कट्टर विरोधी बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। इस हमले में एक सुरक्षाकर्मी की भी मौत हो गई। उमेश के परिजनों ने अतीक अहमद […]

मंडोली जेल में छापेमारी – महाठग सुकेश की बैरक से 1.5 लाख की चप्पल और 80 हजार की जींस बरामद

नई दिल्ली, 23 फरवरी। दिल्ली पुलिस ने आज सुबह राष्ट्रीय  राजधानी के मंडोली जेल में छापेमारी की, जहां महाठग सुकेश चंद्रशेखर की बैरक से लग्जरी सामान मिले हैं। हमेशा लग्जरी चीजों का शौक रखने वाले सुकेश की कोठरी से गूची की 1.5 लाख रुपये की चप्पल और 80 हजार की दो जींस बरामद हुई हैं। […]

खालिस्तानी आतंकियों पर एनआईए ने कसा शिकंजा, 8 राज्यों में तलाशी के बाद 6 गैंगस्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 23 फरवरी। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा हाल ही में आठ राज्यों के 76 स्थानों पर राष्ट्रव्यापी छापेमारी की गई है। इस अभियान में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और गोल्डी बराड़ के करीबी सहयोगियों सहित छह लोगों गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में लकी खोखर भी शामिल है, जो कनाडा […]

‘सोशल मीडिया इंफ्लूएंशर’ सपना गिल ने अदालत से कहा – ‘पृथ्वी शॉ ने मुझे पीटा’

मुंबई, 17 फरवरी। सेल्फी लेने को लेकर भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार की गईं ‘सोशल मीडिया इंफ्लूएंशर’ सपना गिल ने शुक्रवार को यहां अदालत में दावा किया कि दरअसल यह शॉ ही थे, जिन्होंने उस पर प्रहार किया। सपना ने कहा कि शॉ ने उससे […]

यूपी : फिरोजाबाद में शातिर चोर अपनी शादी के दिन ही गिरफ्तार, बैंक एटीएम काटने में एक्सपर्ट

फिरोजाबाद, 7 फरवरी। फिरोजाबाद शहर की उत्तर कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार कर हवालात की सैर करा दी है, जिसकी आज ही शादी होने वाली थी। शातिर किस्म का यह चोर बैंक एटीएम काटने में एक्सपर्ट है। दिलचस्प तथ्य यह है कि एटीएम काटकर ही वह शादी के लिए पैसे भी इकट्ठे […]

गुजरात : नडियाद की एक बैंक शाखा में घुसकर ग्राहक ने कर्मचारी को पीटा, आरोपित गिरफ्तार

नडियाद, 5 फरवरी। गुजरात के नडियाद शहर में बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा में घुसकर बैंक ऋण के मुद्दे पर कर्मचारी की पिटाई का मामला सामने आया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। नडियाद टाउन थाने में आरोपितों के […]

अंडमान सामूहिक बलात्कार मामले में आरोपपत्र दाखिल, पूर्व मुख्य सचिव का नाम शामिल

नई दिल्ली, 5 फरवरी। अंडमान एवं निकोबार के पूर्व मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण और दो अन्य के खिलाफ सामूहिक बलात्कार के मामले में आरोपपत्र दायर किया गया है। यह मामला 21 वर्षीय एक युवती ने दर्ज कराया था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि नारायण, व्यवसायी संदीप सिंह उर्फ रिंकू […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code