1. Home
  2. अपराध

अपराध

सुप्रीम कोर्ट से नवजोत सिंह सिद्धू को एक वर्ष की सजा, शीर्ष अदालत ने 34 साल पुराने रोड रेज मामले में बदला अपना फैसला

नई दिल्ली, 19 मई। सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को 34 वर्ष पुराने रोड रेज के एक मामले में एक वर्ष की जेल की सजा सुनाई। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें एक हजार रुपये का जुर्माने पर छोड़ दिया था। अब सिद्धू के पास दो विकल्प […]

शीना बोरा हत्याकांड : बेटी की हत्यारोपित इंद्राणी मुखर्जी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

नई दिल्ली, 18 मई। उच्चतम न्यायालय ने इंद्राणी मुखर्जी को उनकी बेटी शीना बोरा की हत्या के मामले में बुधवार को जमानत दे दी। लगभग सात वर्षों से जेल में बंद मुख्य आरोपित इंद्राणी मुखर्जी की तरफ से अदालत में पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने कहा कि आरोपित इंद्राणी धारा 437 के तहत […]

राजस्थान : मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित को गिरफ्तार करने जयपुर पहुंची दिल्ली पुलिस, रेप का है आरोप

जयपुर, 15 मई। राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित को गिरफ्तार करने के लिए 15 अधिकारियों वाली दिल्ली पुलिस की एक टीम आज सुबह जयपुर पहुंची। मंत्री के बेटे पर 23 वर्षीया युवती से बलात्कार का आरोप है। पीड़ित युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मंत्री के बेटे ने पिछले […]

गोरखनाथ मंदिर हमला : आतंक‍ियों से सीधे सम्‍पर्क में था मुर्तजा अब्बासी, ली थी ऑनलाइन शपथ

लखनऊ, 17 अप्रैल। गोरखनाथ मंदिर परिसर में सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने वाला अहमद मुर्तजा अब्बासी कटृरपंथियों से न सिर्फ प्रभावित था, बल्कि उनके सीधे संपर्क में था। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने मुर्तजा से पूछताछ के दौरान उसके विरुद्ध कई अहम इलेक्ट्रानिक साक्ष्य जुटाने के साथ मुर्तजा के सीरिया के खातों में किए गए वित्तीय […]

बिहार एमएलसी चुनाव : निर्दलीय प्रत्याशी रईस खान के काफिले पर AK-47 से बरसाईं गोलियां, एक की मौत

सीवान, 5 अप्रैल। बिहार विधान परिषद चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे रईस खान के काफिले पर सोमवार की रात सीवान में AK-47 से अंधाधुंध गोलियां बरसाई गईं। इस हमले में तीन लोगों को गोलियां लगीं, जिनमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। 24 सीटों पर दिन में हुआ था मतदान, 7 अप्रैल […]

बिहार : सुपौल में 1,140 बोतल नेपाली शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

सुपौल, 6 मार्च। बिहार के सुपौल जिले में भारत-नेपाल सीमा से लगे कुनौली चौकी के निकट से सशस्त्र सीमा बल (एस.एस.बी) के जवानों ने रविवार को 1,140 बोतल नेपाली शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। कार्यवाहक कमांडेंट (द्वितीय कमान अधिकारी) आलोक कुमार ने यहां बताया कि सूचना मिली थी कि सीमा स्तम्भ […]

दिल्ली :  आम आदमी पार्टी की पार्षद गीता रावत घूस लेते गिरफ्तार, व्यापारी के जरिए लेती थीं रिश्वत का पैसा

नई दिल्ली, 18 फरवरी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की निगम पार्षद गीता रावत को सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने शुक्रवार को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपित पार्षत दिल्ली प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र स्थित विनोद नगर वॉर्ड से पार्षद हैं और उन्होंने सरकारी […]

लखीमपुर खीरी हिंसा कांड : 4 माह बाद जेल से रिहा हुआ मुख्य आरोपित आशीष मिश्र

लखनऊ, 15 फरवरी। लखीमपुर खीरी हिंसा मामले का मुख्य आरोपित और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का बेटा आशीष मिश्र लगभग चार माह बाद मंगलवार को जेल से बाहर आया। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने पिछले गुरुवार को आशीष को जमानत दी थी। जेल प्रशासन ने दोपहर में रिहाई के आदेश […]

ओवैसी के हमलावरों ने किया खुलासा – ‘मौका मिलता तो संभल में सितंबर में कर देते हमला’

लखनऊ, 5 फरवरी। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर जो हमला हापुड के छिजारसी टोल पर हुआ, उस मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपितों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि  यदि उन्हें मौका मिलता तो वे गत सितंबर महीने में संभल में ही उनपर हमला कर देते, जो ज्यादा […]

वाराणसी में नकली वैक्सीन और टेस्टिंग किट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एसटीएफ की काररवाई में 5 गिरफ्तार

वाराणसी, 2 फरवरी। यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की वाराणसी इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बड़े पैमाने पर नकली वैक्सीन और नकली कोविड टेस्टिंग किट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस क्रम में एसटीएफ ने बड़ी मात्रा में नकली कोविडरोधी वैक्सीन व टेस्टिंग किट सहित अन्य उपकरण बरामद […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code