hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कोटा में दर्दनाक हादसा : चंबल नदी में गिरी कार, दूल्हा समेत 9 लोगों की मौत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > कोटा में दर्दनाक हादसा : चंबल नदी में गिरी कार, दूल्हा समेत 9 लोगों की मौत
राष्ट्रीयहिन्दी

कोटा में दर्दनाक हादसा : चंबल नदी में गिरी कार, दूल्हा समेत 9 लोगों की मौत

Vinayak Barot
Last updated: February 20, 2022 11:59 am
Vinayak Barot
Published: February 20, 2022
Share
SHARE

कोटा, 20 फरवरी। राजस्थान के कोटा शहर में रविवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, जब छोटी पुलिया पर एक बारात की कार चंबल नदी में जा गिरी। इस हादसे में दूल्हा समेत नौ लोगों की मौत हो गई।

बचाव टीम ने सभी मृतकों के शवों को बाहर निकाला

हालांकि किसी ने भी इस कार को नदी में गिरते हुए नहीं देखा। लेकिन जब यहां से गुजर रहे लोगों ने नदी में कार देखी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के कंट्रोल रूम से ही नगर निगम की रेस्क्यू टीम को जानकारी मिली, जिसके बाद रेस्क्यू शुरू किया गया। बचाव टीम ने हादसे में मृत लोगों के शवों को बाहर निकाला। सभी शवों को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करा दिया गया है।

चौथ का बरवाड़ा से उज्जैन जा रही थी बारात

नगर निगम के गोताखोर विष्णु श्रृंगी और चालक सुरेश मंडावत ने बताया कि बारात चौथ का बरवाड़ा से उज्जैन जा रही थी। इन लोगों की बात भोर में पांच बजे अपने परिजनों से किसी होटल पर चाय पीते समय हुई थी। उसके बाद ही हादसा होने की बात सामने आ रही है।

गाड़ी के नंबर के आधार पर परिजनों से सम्पर्क हो सका

केशोराय पाटन से होते हुए बूंदी रोड से इन लोगों ने कोटा शहर में प्रवेश लिया था और चंबल की रियासत कालीन बिना मुंडेर की छोटी पुलिया से गुजर रहे थे। ऐसे में कार अनियंत्रित होकर पानी में गिर गई। दूल्हे का नाम अविनाश बाल्मीकि होना सामने आ रहा है। पुलिस ने गाड़ी के नंबर के आधार पर उनके परिजनों से सम्पर्क किया। हादसे की सूचना मिलने के बाद बारात लौट गई।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया शोक

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा है, ‘कोटा में बारातियों की कार चंबल नदी में गिरने से दूल्हे सहित नौ लोगों की मृत्यु बेहद दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण है। कलक्टर से बात कर पूरी घटना की जानकारी ली है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति दें। दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।’

You Might Also Like

पंजाब : बेअदबी को लेकर 24 घंटे के अंदर दूसरी हत्या, अब कपूरथला में निशान साहिब के अपमान का आरोप
पंडित बिरजू महाराज की पुण्यतिथि आज : सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव मौर्य समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
ऑस्ट्रेलियाई ओपन : सानिया मिर्जा के ग्रैंड स्लैम करिअर का समापन, मिश्रित युगल फाइलन में परास्त
सीएम योगी ने मथुरा को दी 822 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, कहा – ट्रिपल इंजन की सरकार से होगा ब्रज का सम्पूर्ण विकास
गुजरात : ‘आप’ विधायक भूपत भायाणी का भाजपा को बाहर से समर्थन, 3 निर्दलीय एमएलए भी करेंगे सपोर्ट
TAGGED:9 dead including groomcar fell in riverChambal riverkotaRajasthan
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?