hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने दिया इस्तीफा, लिबरल पार्टी का नेता पद भी छोड़ा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने दिया इस्तीफा, लिबरल पार्टी का नेता पद भी छोड़ा
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने दिया इस्तीफा, लिबरल पार्टी का नेता पद भी छोड़ा

Revoi Editor
Last updated: January 7, 2025 2:24 am
Revoi Editor
Published: January 7, 2025
Share
SHARE

ओटावा, 6 जनवरी। कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के नौ वर्षों का शासन अंतत: खत्म हो गया, जब अपनी ही पार्टी के भीतर लगातार बढ़ते असंतोष के बीच सोमवार को उन्होंने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने लिबरल पार्टी के नेता के पद से भी इस्तीफा दे दिया है। ट्रूडो ने ओटावा स्थित राइडौ कॉटेज में अपने निवास के बाहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस पद छोड़ने का एलान किया। हालांकि, पार्टी का नया नेता चुने जाने तक वह दोनों पदों पर बने रहेंगे।

नया नेता चुने जाने तक दोनों पदों पर बने रहेंगे ट्रूडो

उल्लेखनीय है कि कनाडा में इसी वर्ष संसदीय चुनाव होने हैं। उससे पहले उनकी पार्टी के भीतर नेतृत्व परिवर्तन की मांग उठ रही थी। उनके इस्तीफे के बाद ऐसा माना जा रहा है कि तय समय से पहले चुनाव की मांग हो सकती है। ट्रूडो पर पिछले कई महीने से उनकी ही पार्टी के सांसद पद छोड़ने का दबाव बना रहे थे।

गत माह ट्रूडो पर आरोप लगाते हुए डिप्टी पीएम क्रिस्टिया ने पद छोड़ा था

पिछले ही माह उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने ट्रूडो सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पद छोड़ दिया था। इसके बाद से ट्रूडो लगातार निशाने पर लिए जा रहे थे और दबान इतना बढ़ा कि उन्हें आखिर में पद छोड़ना पड़ा। उन्हीं की तरह उनके पिता पियर ट्रूडो को भी चुनावों से एन पहले प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था।

भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले कनाडाई पीएम रहे ट्रूडो

सर्वाधिक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि जस्टिन ट्रूडो भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले कनाडाई पीएम रहे हैं। वह पिछले डेढ़ वर्ष से भारत विरोधी एजेंडा चलाकर अपनी सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर को शांत कराना चाहते थे, लेकिन आखिरकार उनकी दाल नहीं गल सकी।

जस्टिन ट्रूडो 2015 से कनाडा के प्रधानमंत्री थे। वह कंजर्वेटिव पार्टी के 10 वर्ष के शासन के बाद सत्ता में आए थे और उनके कार्यकाल की शुरूआत में देश को उसके उदार अतीत की ओर वापस लाने के लिए उनकी सराहना की गई थी। लेकिन हाल के वर्षों में ट्रूडो कई मुद्दों पर मतदाताओं के बीच बेहद अलोकप्रिय हो गए, जिसमें भोजन और आवास की बढ़ती लागत तथा बढ़ता आव्रजन भी शामिल हैं।

You Might Also Like

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा – देश का विकास अब अधिक समावेशी, क्षेत्रीय असमानताएं भी कम
महाकुम्भ की भगदड़ पर भड़के संजय राउत, बोले – भाजपा की मार्केटिंग का हिस्सा, प्रशासन ने हत्या की
प्रियंका गांधी का BJP पर हमला, कहा- राहुल के खिलाफ प्राथिमकी से दिखता है कि सत्तापक्ष में हताशा किस स्तर की है
मनीष सिसोदिया ने कहा – ‘मेरे बैंक लॉकर की तलाशी में भी सीबीआई कुछ नहीं पा सकी, क्लीन चिट मिल गई’
एशिया कप क्रिकेट : राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज कुलदीप सेन नेट बॉलर के रूप में टीम इंडिया से जुड़े
TAGGED:Canadian PMjustin trudeauleader of Liberal PartyTrudeau resigns
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

August 7, 2026

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?