hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल में उबाल, जानें आज की कीमत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > व्यापार > लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल में उबाल, जानें आज की कीमत
व्यापारहिन्दी

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल में उबाल, जानें आज की कीमत

sanket
Last updated: October 7, 2021 12:49 pm
sanket
Published: October 7, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में कल थोड़ी नरमी आने के बावजूद गुरूवार को लगातार तीसरे दिन घरेलू स्तर पर पेट्रोल 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। दिल्ली में पेट्रोल हुआ 103 रुपये प्रति लीटर के पार और डीजल भी 92 रुपये के पास पहुंच गया है। मुंबई में पेट्रोल 109 रुपये के पार पहुंच गया जबकि डीजल भी शतक के करीब है।

लगातार चार दिनों की तेजी के बाद सोमवार को इन दोनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था लेकिन मंगलवार से इन दोनों में वृद्धि की जा रही है। राजधानी दिल्ली में इनकी कीमतें अब तक के रिकार्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। इस वृद्धि के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अब तक के रिकार्ड उच्चतम स्तर 103.24 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल भी सर्वकालिक उच्चतम स्तर 91.77 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। पिछले आठ दिनों में पेट्रोल 2.05 रुपये महंगा हो चुका है। डीजल भी 11 दिनों में से 3.15 रुपये प्रति लीटर चढ़ चुका है।

ओपेक देशों की बैठक में प्रतिदिन चार लाख बैरल तेल उत्पादन बढ़ाने का निर्णय लिया गया था जबकि कोरोना के बाद अब वैश्विक स्तर पर इसकी मांग में जबरदस्त तेजी दिख रही है। इस निर्णय के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में जबरदस्त तेजी आयी और यह सात वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। कल अमेरिकी बाजार में कारोबार बंद होने पर ब्रेंट क्रूड 0.48 डॉलर प्रति बैरल नरम होकर 81.08 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 1.30 डॉलर की गिरावट लेकर 77.43 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 103.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.77 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। इस बढोतरी के बाद दिल्ली एनसीआर के नोएडा में पेट्रोल 100.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.39 रुपये प्रति लीटर पर है। अभी भोपाल में पेट्रोल 111.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100.80 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:

शहर का नाम——पेट्रोल (रुपये/लीटर)——(डीजल रुपये/लीटर)
दिल्ली————— 103.24—————— 91.77
मुंबई-—————109.25—————— 99.55
चेन्नई—————-100.75 -—————–96.26
कोलकाता————103.94—————-—94.88

You Might Also Like

घरेलू शेयर बाजार में जबर्दस्त उछाल, सेंसेक्स 1131 अंकों की छलांग के साथ 75000 के पार
हिंसक घटनाओं के बाद प. बंगाल पहुंचे नड्डा, कहा –चुनाव बाद पहले कभी नहीं देखी ऐसी असिहुष्णता
उत्तर प्रदेश : इलाहाबाद हाई कोर्ट को मिलेंगे 16 नये जज, सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने दी मंजूरी
आईसीसी टी20 रैंकिंग : टीम इंडिया 6 वर्षों बाद शिखर पर पहुंची, इंग्लैंड मामूली अंतर से पिछड़ा
बिहार चुनाव : पहले चरण की 121 सीटों पर मतदान आज, तेजस्वी व सम्राट समेत कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला
TAGGED:Business newspetrol-diesel
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

August 7, 2026

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?