1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. बजट सत्र : उत्तराखंड विधानसभा रिकार्ड 12 घंटा 10 मिनट संचालित होने के बाद आधी रात हुआ स्थगित
बजट सत्र : उत्तराखंड विधानसभा रिकार्ड 12 घंटा 10 मिनट संचालित होने के बाद आधी रात हुआ स्थगित

बजट सत्र : उत्तराखंड विधानसभा रिकार्ड 12 घंटा 10 मिनट संचालित होने के बाद आधी रात हुआ स्थगित

0
Social Share

भराड़ीसैंण, 14 मार्च। उत्तराखंड विधानसभा (विस) का वर्ष 2026-27 का वार्षिक आर्थिक बजट सत्र शुक्रवार अर्ध रात्रि अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गया। पांच दिवसीय सत्र के अन्तिम दिन रिकॉर्ड 12 घंटा 10 मिनट तक संचालित हुआ। जिसमें सरकार द्वारा प्रस्तुत 111703.21 करोड़ रुपये का बजट ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण के भराड़ीसैंण स्थित विधान सभा भवन में आयोजित यह बजट सत्र पांचवे दिन आधी रात 12:29 बजे तक चला।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सत्र के पहले दिन, पहली बार वित्त मंत्री की हैसियत से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 111703.21 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। वर्तमान वित्तीय वर्ष की तुलना में इस बजट के आकार में 10.41 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। बजट में सरकार ने आत्मनिर्भर व विकसित उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने के लिए ज्ञान व संतुलन का मंत्र दिया। बजट सत्र इस बार कुल 41 घंटे 10 मिनट संचालित हुआ। जबकि विपक्ष के विरोध के कारण कुल एक घंटा 20 मिनट सदन की कार्यवाही बाधित रही।

इसमें अन्तिम दिन रिकॉर्ड समय 12 घंटा 10 मिनट तक शुक्रवार, शनिवार रात्रि 12 बजकर 29 मिनट तक सदन का संचालन हुआ। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण ने बताया कि इस बार कुल 596 प्रश्न सदस्य विधायकों की ओर से रखे गए। जिनमें से 22 निरस्त कर दिए गए। उन्होंने बताया कि इनमें तारांकित 131 प्रश्नों में 60, अंतरांकित 436 में से 227 प्रश्न उत्तरित किए गए। उन्होंने बताया कि इस बार कुल चार अध्यादेश और 12 विधेयक सदन के पटल पर प्रस्तुत किए गए।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code