hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: यूपी विधानसभा का बजट सत्र 23 मई से, योगी कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्तावों को मंजूरी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > यूपी विधानसभा का बजट सत्र 23 मई से, योगी कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्तावों को मंजूरी
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

यूपी विधानसभा का बजट सत्र 23 मई से, योगी कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्तावों को मंजूरी

Vinayak Barot
Last updated: May 10, 2022 7:38 pm
Vinayak Barot
Published: May 10, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 10 मई। उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 23 मई से शुरु होगा। योगी सरकार की कैबिनेट ने मंगलवार को इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस सत्र में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सालाना बट पेश किया जाएगा। इससे पहले विधानसभा चुनावों के चलते प्रदेश सरकार ने चार महीनों के लिए जरूरी खर्चों का पूरक बजट पेश किया था।

5 शहरों में हवाई अड्डों के विकास के प्रस्ताव को मंजूरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कुल 13 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। एक प्रमुख प्रस्ताव के तहत पांच शहरों के हवाई अड्डों के अनुरक्षण के लिए एएआई से करार करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए संसदीय कार्य और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि छोटे हवाई अड्डों के विकास और संचालन के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

7 करोड़ रुपये प्रति वर्ष मेंटेनेंस पर खर्च करेगी यूपी सरकार

प्रदेश सरकार पांच हवाई अड्डों के अनुरक्षण और विकास के लिए एएआई से एमओयू करेगी। अलीगढ़, आजमगढ़, श्रावस्ती, चित्रकूट और म्योरपुर (सोनभद्र) हवाई अड्डों के विकास और संचालन के सम्बंध में एएआई द्वारा एग्रीमेंट पर राज्य सरकार की सहमति दी गई है। इस एमओयू के बाद अब यह सभी हवाई अड्डे चलने लगेंगे और प्रदेश सरकार इसके लिए सात करोड़ रुपये प्रति वर्ष मेंटेनेंस पर खर्च करेगी।

अजय मिश्र प्रदेश के नए महाधिवक्ता

योगी कैबिनेट ने सुप्रीम कोर्ट में अपर महाधिवक्ता रहे अजय मिश्र को प्रदेश का नया महाधिवक्ता बनाया है। पूर्व में महाधिवक्ता रहे राघवेंद्र सिंह ने नई सरकार के गठन के बाद पद छोड़ दिया था। इसके अलावा मंत्रिपरिषद ने भातखंडे संगीत महाविद्यालय का नाम बदल कर ‘भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय कर दिया है। इसे अब डीम्ड की जगह पूर्ण विश्वविद्यालय का दर्जा दे दिया है। प्रदेश में संगीत और कला के अन्य महाविद्यालय अब इससे संबद्ध होंगे।

अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों की राजपत्रित अधिकारी के पदों पर सीधी नियुक्ति  

एक अन्य प्रस्ताव में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की नियुक्ति सीधे राजपात्रित अधिकारी के पदों पर करने पर सहमित दी गई है। प्रस्ताव के अनुसार 24 राजपत्रित पदों पर प्रदेश के नौ विभागों में खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति की जाएगी। ओलंपिक, एशियन गेम्स, पैरा ओलंपिक्स और कॉमन वेल्थ गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों को यह अवसर मिलेगा।

प्रस्ताव के अनुसार सितंबर, 2020 के बाद पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की इन पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों में ग्राम्य विकास विभाग में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ), जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ), शिक्षा विभाग में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए), सहायक खेल अधिकारी, नायब तहसीलदार आदि शामिल हैं।

You Might Also Like

रणजी ट्रॉफी : मुंबई ने उत्तराखंड को 725 रनों से रौंदा, शेफील्ड शील्ड का 92 वर्ष पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ा
चुनाव के बीच बोले गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी – ‘हर रोज 1008 बार मोदी-मोदी का जाप करता हूं’
संजय राउत ने पुणे में बोला हमला – कसबा पेठ उपचुनाव झांकी…महाराष्ट्र अभी बाकी
बीबीसी के कार्यालयों पर आईटी सर्वे को लेकर कांग्रेस का तंज – ‘भारत लोकतंत्र की जननी है, लेकिन पीएम पाखंड के पिता…’
महाराष्ट्र चुनाव : कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, अब तक 71 नाम घोषित
TAGGED:13 proposals approvedbudget session of UPUP ASSEMBLYYogi cabinet meeting
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?