hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा, आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया जाएगा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा, आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया जाएगा
राष्ट्रीयकारोबारराजनीतिहिन्दी

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा, आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया जाएगा

Revoi Editor
Last updated: January 18, 2025 1:48 am
Revoi Editor
Published: January 18, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 17 जनवरी। वर्ष 2025 में संसद के बजट सत्र की तिथियां सामने आ गई हैं। बजट सत्र का पहला भाग 31 जनवरी, 2025 को शुरू होगा और 13 फरवरी, 2025 तक चलेगा। वहीं सत्र का दूसरा भाग 10 मार्च से शुरू होकर चार अप्रैल को खत्म होगा। पूरे बजट सत्र में 27 बैठकें होंगी। सत्र के दौरान एक फरवरी को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा।

वस्तुतः यह निर्मला सीतारमण का वित्त मंत्री के तौर पर लगातार 8वां बजट होगा। सीतारमण अब तक सात फुल बजट और एक अंतरिम बजट पेश कर चुकी हैं। वहीं नरेंद्र मोदी सरकार का 2014 में सत्ता में आने के बाद से यह 14वां बजट होगा।

संसद के बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी। वह संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। इसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा।

दो चरणों वाला बजट सत्र इस प्रकार आगे बढ़ेगा

बजट सत्र के पहले चरण में 31 जनवरी से 13 फरवरी तक 9 बैठकें होंगी, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे और वित्त मंत्री सीतारमण बजट पर चर्चा का जवाब देंगी। इसके बाद संसद बजट प्रस्तावों की जांच के लिए अवकाश लेगी। 10 मार्च से फिर से बैठकें शुरू होंगी, जिनमें विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी और बजटीय प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सत्र चार अप्रैल को समाप्त होगा।

उल्लेखनीय है कि संसद के शीतकालीन सत्र में भारी हंगामा हुआ था। सत्र का ज्यादातर हिस्सा हंगामे की भेंट चढ़ गया था। सत्र के शुरुआती चार दिन सदन की कार्यवाही स्थगित रही थी। फिलहाल, बजट सत्र के दौरान हंगामे के आसार नहीं दिख रहे हैं।

You Might Also Like

गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर दिखी ‘स्वदेशी’ की ताकत, मनोरम झांकियों और 50 विमानों के फ्लाई पास्ट ने जीता दिल
उत्तराखंड में हादसा : चमोली में ग्लेशियर टूटने से 41 श्रमिक लापता, 16 बचाए गए
पीएम मोदी 30 दिसम्बर को अयोध्या एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन, वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाएंगे
अलर्ट : कोरोना जैसे लक्षणों वाला बुखार तेजी से फैल रहा, केंद्र ने जारी की एडवाइजरी
शिवसेना ने संजय राउत को संसदीय पार्टी के नेता पद से हटाया, गजानन कीर्तिकर को मिली जिम्मेदारी
TAGGED:budget sessionBudget session of Parliamentbudget session will begin on January 31
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?