hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बसपा सुप्रीमो मायावती बोलीं – पंजाब में अकाली दल से गठबंधन नए युग की शुरुआत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > बसपा सुप्रीमो मायावती बोलीं – पंजाब में अकाली दल से गठबंधन नए युग की शुरुआत
राजनीतिहिन्दी

बसपा सुप्रीमो मायावती बोलीं – पंजाब में अकाली दल से गठबंधन नए युग की शुरुआत

Vinayak Barot
Last updated: June 12, 2021 6:56 pm
Vinayak Barot
Published: June 12, 2021
Share

लखनऊ, 12 जून। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के साथ उनकी पार्टी के चुनावी गठबंधन को नए युग की शुरुआत बताया है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि इस पहल से पंजाब की जनता के विकास, प्रगति और खुशहाली का रास्ता खुलेगा। बसपा सुप्रीमो ने एक के बाद एक तीन ट्वीट के जरिए इस गठबंधन को लेकर अपनी मंशा जाहिर की।

गौरतलब है कि शनिवार को दिन में अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल और बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने चंडीगढ़ में एक समारोह के बीच दोनों पार्टियों के चुनावी गठबंधन का एलान किया। राज्य में ढाई दशक बाद दोनों पार्टियों के बीच दोबारा हुए गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर भी मुहर लगा दी गई। राज्य की 117 सीटों में से बसपा 20 पर लड़ेगी जबकि अकाली दल शेष 97 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने मायावती ने अपने ट्वीट में कहा, ‘पंजाब में आज शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी द्वारा घोषित गठबंधन यह एक नई राजनीतिक व सामाजिक पहल है, जो निश्चय ही राज्य में जनता के बहु-प्रतीक्षित विकास, प्रगति व खुशहाली के नए युग की शुरूआत करेगा। इस ऐतिहासिक कदम के लिए लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’

मायावती ने अगले ट्वीट में कहा, ‘वैसे तो पंजाब में समाज का हर तबका कांग्रेस पार्टी के शासन में यहां व्याप्त गरीबी, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी आदि से जूझ रहा है। लेकिन इसकी सबसे ज्यादा मार दलितों, किसानों, युवाओं व महिलाओं आदि पर पड़ रही है। इससे मुक्ति पाने के लिए अपने इस गठबन्धन को कामयाब बनाना बहुत जरूरी है।’

बसपा मुखिया ने अपने तीसरे व अंतिम ट्वीट में लिखा, ‘साथ ही पंजाब की समस्त जनता से पुरजोर अपील है कि वे अकाली दल व बीएसपी के बीच आज हुए इस ऐतिहासिक गठबन्धन को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए, यहां सन 2022 के प्रारम्भ में ही होने वाले विधानसभा आम चुनाव में इस गठबंधन की सरकार बनवाने में पूरे जी-जान से अभी से ही जुट जाएं।’

You Might Also Like

CJP Protest Delhi: ‘चलो संसद’ मार्च पर बवाल, जंतर-मंतर पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
पंजाब : ‘ऑपरेशन लोटस’ पर भड़के सीएम अरविंद केजरीवाल, कहा – ‘ये लोग समझ लें, हम कांग्रेस नहीं हैं’
मणिपुर : आदिवासी आंदोलन के दौरान हिंसा भड़की, हिंसाग्रस्त इलाकों में सेना तैनात, 8 जिलों में कर्फ्यू लागू
उत्तर प्रदेश : मथुरा-वृंदावन का 10 वर्ग किमी. क्षेत्र तीर्थस्थल घोषित, मांस-मदिरा की बिक्री पर रोक
‘किसी ने कहा था- ना खाऊंगा ना खाने दूंगा’, इलेक्टोरल बॉन्ड पर कपिल सिब्बल का पीएम मोदी पर तंज
TAGGED:Akali DalbspCoalitionpunjabSupremo Mayawati
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

हरियाणा : निष्कासित कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई की भाजपा में शामिल होने की तैयारी, नड्डा से की मुलाकात

Vinayak Barot
Vinayak Barot
July 24, 2022
किसानों के भारत बंद से रेल यातायात भी प्रभावित, उत्तर रेलवे ने रद कीं कई ट्रेनें
पीएम मोदी की अपील – प्राकृतिक खेती को जन आंदोलन बनाएं, इससे 80 फीसदी किसानों को होगा फायदा
India overtakes USA to become No.1 in terms of global COVID 19 recoveries
छत्तीसगढ़ हादसे पर योगी सरकार के मंत्री का भूपेश सरकार पर हमला, लगाया ये गंभीर आरोप
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?