hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने दिवाली के अवसर पर विदेश मंत्री एस जयशंकर की मेजबानी की
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने दिवाली के अवसर पर विदेश मंत्री एस जयशंकर की मेजबानी की
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने दिवाली के अवसर पर विदेश मंत्री एस जयशंकर की मेजबानी की

Vinayak Barot
Last updated: November 13, 2023 1:28 am
Vinayak Barot
Published: November 13, 2023
Share

लंदन, 12 नवम्बर। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक व उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने रविवार को यहां डाउनिंग स्ट्रीट में दिवाली के अवसर पर भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर व उनकी पत्नी क्योको जयशंकर की मेजबानी की।

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘दिवाली के दिन प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात करके खुशी हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से उन्हें शुभकामनाएं दीं। भारत और ब्रिटेन मौजूदा समय के दौरान संबंधों को नए सिरे से मजबूत करने में सक्रिय हैं।’ उन्होंने पीएम सुनक व उनकी पत्नी को चाय पर उनके गर्मजोशी भरे स्वागत और शानदार आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया।

Delighted to call on Prime Minister @RishiSunak on #Diwali Day. Conveyed the best wishes of PM @narendramodi.

India and UK are actively engaged in reframing the relationship for contemporary times.

Thank Mr. and Mrs. Sunak for their warm reception and gracious hospitality. pic.twitter.com/p37OLqC40N

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) November 12, 2023

उल्लेखनीय है कि जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करने और ‘मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई गति’ देने के उद्देश्य से ब्रिटेन के पांच-दिवसीय दौरे पर लंदन पहुंचे हैं। इससे पहले विदेश मंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘दीपावली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है कि रोशनी का यह त्योहार सभी के जीवन को प्रकाशित करेगा एवं शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लाएगा।’

दीपावली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है कि रोशनी का यह त्योहार सभी के जीवन को प्रकाशित करे एवं शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लाए|

Wishing everyone a very happy and prosperous Diwali. Hope that this Festival of Lights brings peace, prosperity and… pic.twitter.com/Sliv0Tl8TQ

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) November 12, 2023

लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे जयशंकर

अपने ब्रिटेन प्रवास के दौरान डॉ. जयशंकर लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में एक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं और सोमवार को उनके लंदन में भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित दिवाली स्वागत समारोह को संबोधित करने की संभावना है। वह अगले सप्ताह ‘एक अरब लोग दुनिया को कैसे देखते हैं’ विषय पर चर्चा में शामिल हो सकते हैं।

जयशंकर अपने ब्रिटिश समकक्ष जेम्स क्लेवर्ली के साथ भी बातचीत करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि इस बातचीत में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की अगले कुछ महीनों में होने वाली संभावित भारत यात्रा के संबंध में तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।

दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई गति मिलेगी

इससे पहले, भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा था, ‘भारत और ब्रिटेन के द्विपक्षीय संबंध बढ़ रहे हैं। इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री अपने ब्रिटिश समकक्ष सर जेम्स क्लेवर्ली और अन्य गणमान्य लोगों के साथ मुलाकात करेंगे।’ विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों के रिश्तों को मधुर और प्रगतिशील बताया। भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत 2021 में की गई और इसके तहत भारत-ब्रिटेन कार्ययोजना-2030 पर हस्ताक्षर किया गया था, जिसका उद्देश्य कई क्षेत्रों में संबंधों का विस्तार करना है।

विदेश मंत्रालय ने कहा था, ‘कार्ययोजना में एक ऐसी साझेदारी के प्रति प्रतिबद्धता जताई गई है, जो दोनों देशों के लिए फायदेमंद साबित होगी। विदेश मंत्री के दौरे से दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई गति मिलेगी।’

You Might Also Like

रतन टाटा ने सभी नियमों का पालन करते हुए टाटा समूह की कार्यशैली में सुधार किया: अमित शाह
नौकरी के बदले जमीन घोटाला: ईडी ने लालू और तेजस्वी यादव के खिलाफ दाखिल किया पूरक आरोपपत्र
टाटा ओपन महाराष्ट्र : बोपन्ना व रामनाथन के नाम युगल खिताब, टॉप सीड ऑस्ट्रेलियाई टीम फाइनल में हारी
दुनिया के महानतम हरफनमौला क्रिकेटरों में एक पूर्व कैरेबियाई कप्तान सर गैरी सोबर्स का 89 वर्ष की उम्र में निधन
कोरोना टीकाकरण के लिए एक दिन में तीन लाख से ज्यादा बच्चों का पंजीकरण
TAGGED:british pmJaishankar's visit to BritainRishi SunakSunak hosts Jaishankar
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

हरियाणा के सीएम खट्टर का एलान – मृत डीएसपी सुरेंद्र सिंह को देंगे शहीद का दर्जा, परिवार को एक करोड़ का मुआवजा

Vinayak Barot
Vinayak Barot
July 19, 2022
एक बार फिर फ्लाइट में हंगामा, शराब के नशे में धुत्त शख्स ने महिला क्रू के साथ की बदतमीजी
भारतके सर्वोच्च न्यायालयके विश्वास को तोड़नेवाले किसी भी ‘मीडिया ट्रायल’ पर लगे रोक
राहुल गांधी ने कहा – ‘हम महात्मा गांधी की तरह अन्याय के खिलाफ देश को एकजुट करने का प्रण लेते हैं’
“India will overcome Corona Challenge with Strength and Dedication of All:” PM
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?