दिवंगत पूर्व सदस्यों और बांग्लादेश की पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देकर संसद के दोनों सदन स्थगित
नई दिल्ली, 28 दिसम्बर। राष्ट्रपति द्रौपदी के के अभिभाषण के समापन के बाद बुधवार को संसद के दोनों सदनों में दिवंगत पूर्व सदस्यों और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया को श्रद्धांजलि देकर कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा में पूर्व सदस्य एवं महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार को भी श्रद्धांजलि दी गई। दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण की प्रति रखने के बाद शोक संदेश पढ़ा गया।
बजट सत्र के प्रथम दिन आज सदन ने अपने छह पूर्व सम्मानित साथियों श्री अजित पवार जी, श्रीमती शालिनी पाटिल जी, श्री भानु प्रकाश मिर्धा जी, श्री सत्येन्द्र नाथ ब्रह्म चौधरी जी, श्री सुरेश कलमाडी जी तथा श्री कबीन्द्र पुरकायस्थ जी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री अजित पवार जी… pic.twitter.com/donZa39mn6
— Om Birla (@ombirlakota) January 28, 2026
अजित पवार के निधन पर किया शोक प्रकट
लोकसभा की कार्यवाही की शुरुआत में आज ही पूर्वाह्न विमान दुर्घटना में मारे गए महाराष्ट्र के छह बार के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर शोक प्रकट किया गया और उसके बाद दिवंगत पूर्व सदस्यों – शालिनी पाटिल, भानु प्रकाश, सत्येंद्र नाथ ब्रह्मा चौधरी, सुरेश कलमाड़ी व कबीन्द्र पुरकायस्थ को श्रद्धांजलि दी गई। बाद में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद श्रद्धांजलि अर्पित किए जाने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही को गुरुवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
Chairman #RajyaSabha made obituary reference on passing away of former Prime Minister of Bangladesh, Khaleda Zia.@VPIndia@CPR_VP pic.twitter.com/2jd1RPYAB7
— SansadTV (@sansad_tv) January 28, 2026
दोनों सदनों की कार्यवाही गुरुवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित
दूसरी ओर राज्यसभा की कार्यवाही प्रारंभ होने पर पहले सदन के दिवंगत पूर्व सदस्यों पूर्व सदस्य एल. गणेशन और सुरेश कलमाड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके अलावा बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन पर शोक संदर्भ प्रस्तुत किया गया। श्रद्धांजलि अर्पित किए जाने के बाद राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने सदन की कार्यवाही गुरुवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
