1. Home
  2. हिन्दी
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड : रणबीर कपूर के साथ एनिमल में काम करेंगी रश्मिका मंदाना, जल्‍द शुरू होगी शूटिंग
बॉलीवुड : रणबीर कपूर के साथ एनिमल में काम करेंगी रश्मिका मंदाना, जल्‍द शुरू होगी शूटिंग

बॉलीवुड : रणबीर कपूर के साथ एनिमल में काम करेंगी रश्मिका मंदाना, जल्‍द शुरू होगी शूटिंग

0
Social Share

मुंबई, 30 मार्च। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल में नजर आयेंगी। ‘अर्जुन रेड्डी’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा अब फिल्म एनिमल बना रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आयेंगी। दोनों पहली बार साथ में स्क्रीन पर नजर आएंगे। ‘एनिमल’ में रणबीर और रश्मिका के अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

संदीप की फिल्म ‘एनिमल’ में पहले परिणीति चोपड़ा रणबीर कपूर के ऑपोजिट नजर आने वाली थीं, लेकिन दूसरे प्रोजेक्ट और बिजी शेड्यूल के कारण परिणीति को यह फिल्म छोड़नी पड़ी। टी-सीरीज के हेड भूषण कुमार और संदीप रेड्डी वांगा का मानना है कि रश्मिका इस फिल्म में बिल्कुल फिट बैठती हैं।एनिमल में रश्मिका, रणबीर की पत्नी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म एनिमल के इसी साल गर्मी में फ्लोर पर जाने की संभावना है।

  • इन फिल्मों में दिखेंगी रश्मिका मंदाना

अल्लू अर्जुन की पुष्पा के जरिए धमाल मचाने वाली रश्मिका मंदाना के पास इस वक्त बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में हैं। जल्द ही वह सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म मिशन मजनू में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके पास विकास बहल की अपकमिंग फिल्म गुडबाय भी है। रश्मिका डायरेक्टर अनुदीप की फिल्म SK 12 में भी नजर आने वाली हैं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code