बॉलीवुड : अभिनेत्री तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म रश्मि रॉकेट का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, 24 सितम्बर। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म रश्मि रॉकेट का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। तापसी पन्नू लंबे समय से अपनी आने वाली फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ को लेकर चर्चा में चल रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में तापसी पन्नू को उनके अब तक के सबसे फिट अवतार में देखा जा सकता है। रश्मि रॉकेट में तापसी ने प्रियांशु पेन्युली और अभिषेक बनर्जी के साथ एक यंग एथलीट के रोल में नजर आ रही हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=KJoEX6Peqhw

कहानी एथलीट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने सपने और हकीकत के बीच ऐसे नियम का सामना करती है जहां उसे जेंडर टेस्ट से गुजरना होता है। गौरतलब है कि ‘रश्मि रॉकेट’ में तापसी के अलावा सुप्रिया पाठक, अभिषेक बनर्जी, प्रियांशु पेन्युली और सुप्रिया पिलगांवकर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। आकर्ष खुराना के निर्देशन में बनी यह फिल्म नंदा पेरियासामी की लिखी एक कहानी पर आधारित है। इस फिल्म का निर्माण रोनी स्क्रूवाला ने किया है। यह फिल्म 15 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-5 पर रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular