बॉलीवुड : कपिल शर्मा व फराह खान ने ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर किया ऐसा डांस, देखकर छूट जाएगी हंसी

मुंबई, 5 मार्च। कॉमिक अभिनय के लिये मशहूर कपिल शर्मा ने ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर डांस किया है। कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार और रवीना टंडन के सुपरहिट गाना ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर डांस किया है। कपिल शर्मा का यह डांस वीडियो उनके ही कॉमिडी शो के मंच पर हुआ है।

इस वीडियो में कपिल शर्मा के साथ फराह खान भी ठुमके लगाती दिख रही हैं। दोनों ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। रवीना टंडन ने कपिल शर्मा का यह डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। रवीना टंडन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘जब फराह और कपिल ने पानी में आग लगा दी, आग रगा दी, आग लगा दी।”

  • फैंस ने बांधे रवीना की तारीफों के पुल

रवीना सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आज भी लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थकते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगो उनकी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘मेरा पसंदीदा गाना..कपिल और मेम बहुत खूबसूरत लग रही हैं’।

इसी तरह से एक दूसरे प्रशंसक ने लिखा, गुड आप अभी भी बहुत खूबसूरत हैं, हम आपको देखते थे, जब हम स्कूल जाने वाले बच्चे थे और आप में अभी भी वही सुंदरता हैं। इसी तरह से अन्य प्रशंसक भी रवीना की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular