Homeहिन्दीबॉलीवुडबॉलीवुड : 28 सितंबर 2023 को रिलीज होगी ऋतिक रोशन की फिल्म...

बॉलीवुड : 28 सितंबर 2023 को रिलीज होगी ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’

मुंबई, 12 मार्च। बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म फाइटर 28 सितंबर 2023 को रिलीज होगी। ऋतिक रौशन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म फाइटर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण की भी अहम भूमिका होगी। ‘फाइटर’ की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। यह फिल्म 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बात की जानकारी खुद ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी है।

गौरतलब है कि फाइटर भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रैंचाइजी फिल्म है। इस फिल्म में ऋतिक रौशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।

  • दीपिका हैं ऋतिक के साथ काम करने को उत्साहित

ऋतिक रोशन फिल्में बेशक चुनिंदा करते हैं लेकिन जब भी वो पर्दे पर आते हैं उनका जादू बॉक्स ऑफिस पर जमकर चलता है ऐसे में बॉलीवुड की कई टॉप एक्ट्रेस उनके साथ काम करने की इच्छुक रहती हैं। वहीं दीपिका पादुकोण ने भी ऐसी ही उत्सुकता जाहिर की थी जब उन्हें फाइटर के लिए अप्रोच किया गया था।

उन्होंने कहा, “मैं हमेशा ऋतिक साथ काम करना चाहती थी। मुझे ऐसा लगता है कि कभी-कभी यह किसी के साथ काम करने के बारे में नहीं होता है। मुझे बस ऐसा लगता है कि बहुत सी चीजें हैं। इसकी सही स्क्रिप्ट होनी चाहिए। इसके लिए सही निर्देशक होना चाहिए और यह हमारे लिए एक साथ आने का सही समय है।” खैर देखना होगा की दीपिका और ऋतिक की केमिस्ट्री फैंस को कितनी रास आती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments