बॉलीवुड : सलमान खान की शुक्रगुजार है अभिनेत्री जरीन खान, जानें क्या कहा?

मुंबई, 21 जनवरी। बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान का कहना है कि वह सलमान खान की शुक्रगुजार हैं और यदि उन्होंने उनकी मदद नहीं होती तो उन्हें कभी भी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री नहीं मिलती। जरीन खान ने बॉलीवुड में अपने सिने करियर की शुरूआत सलमान खान के अपोजिट फिल्म वीर से की थी। जरीन खान को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये एक दशक हो गया है लेकिन वह आज भी संघर्ष कर रही है।

जरीन खान ने कहा, “मैं सलमान खान की शुक्रगुजार हूं। मुझे कभी भी इंडस्ट्री में एंट्री नहीं मिलती यदि वह मेरे साथ नहीं होते। सलमान की वजह से मैं इंडस्ट्री का हिस्सा बन सकी। मेरा असली स्ट्रगल इंडस्ट्री में आने के बाद शुरू हुआ क्योंकि उस दौरान मुझे कुछ भी यहां के बारे में नहीं पता था। सलमान खान बहुत ही शानदार इंसान हैं और बिजी भी रहते हैं। मैं उनके लिए बोझ नहीं बनना चाहती हूं। मैं उन्हें छोटी छोटी चीजों के लिए परेशान नहीं करना चाहती हूं। सलमान खान मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, जो बस एक फोन कॉल की दूरी पर हैं लेकिन मैं उन्हें परेशान नहीं करना चाहती हूं। ऐसा करने से मेरे संघर्ष और कड़ी मेहनत कमजोर होगी।’”

जरीन खान ने कहा, “मैं अच्छा काम करना चाहती थी लेकिन मुझे मेरे ऐक्टिंग टेलेंट को दिखाने नहीं दिया गया। मेरे बारे में लोगों ने धारणाएं बना रखी थीं, इसी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular