Homeहिन्दीबॉलीवुडबॉलीवुड : बोनी कपूर ने शेयर की अर्जुन और सोनम कपूर की...

बॉलीवुड : बोनी कपूर ने शेयर की अर्जुन और सोनम कपूर की थ्रोबैक तस्वीर

मुंबई, 18 जनवरी। बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर ने अपने बेटे अर्जुन कपूर और उनकी कजिन सोनम कपूर के बचपन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। बोनी कपूर ने अपने बेटे अर्जुन कपूर और उनकी कजिन सोनम कपूर के बचपन की एक तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में, सोनम और अर्जुन एक सोफे पर बैठे हुये दिखाई दे रहे हैं। अर्जुन ने यलो कलर की कार्टून प्रिंटेड शर्ट पहनी हुई है, जबकि सोनम ने वाइट स्ट्रैप फ्रॉक पहन रखी है। तस्वीर में अर्जुन तो शांत है लेकिन सोनम के चेहरे पर शरारती मुस्कान है। पोस्ट शेयर करते हुए बोनी कपूर ने लिखा, “अर्जुन और सोनम ने कुछ शरारत की है, जिसे लेकर दोनों उत्साहित हैं।”

इससे पहले भी बोनी कपूर कई बार अपने परिवार की थ्रोबैक फोटोज शेयर कर चुके हैं। अब तक उन्होंने अपने बच्चों की, पत्नी दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और परिवार के बाकी लोगो की कई अनदेखी पुरानी तस्वीरें शेयर की है।

अर्जुन कपूर को आखिरी बार ओटीटी रिलीज फिल्म भूत पुलिस में देखा गया था, जिसमें उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज, सैफ अली खान और यामी गौतम थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments