बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता ने घर की छत से कूदकर की आत्महत्या

मुंबई, 11 सितम्बर। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने आज पूर्वाह्न आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल अरोड़ा ने पूर्वाह्न लगभग नौ बजे बांद्रा स्थित बिल्डिंग में अपने आवास की छत से कूदकर जान दी। घटना के बाद मलाइका का परिवार और उनके जानने वाले सदमे में हैं। सूचना मिलने पर मुंबई पुलिस एक्ट्रेस के घर पहुंची और जानकारी जुटा रही है।

पिता के सुसाइड की खबर मिलते ही मलाइका अरोड़ा पुणे से मुंबई पहुंचीं। उनका वीडियो सामने आया, जहां वो मास्क पहने हैरान-परेशान सी बिल्डिंग में एंट्री लेती दिखाई दीं। मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान भी इस मुश्किल घड़ी में उनके घर पहुंचे। अरबाज खान को मलाइका के घर के बाहर पुलिस और अन्य लोगों से बात करते हुए देखा गया। मलाइका के बाहर मुंबई पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी हिन्दू परिवार के थे। उनका परिवार बॉर्डर पर बसे फाजिल्का जिले का रहने वाला था। मर्चेंट नेवी में नौकरी कर चुके अनिल ने जॉयस पोलीकार्प से शादी की थी, जो मलयाली क्रिश्चियन परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मलाइका के घर फॉरेंसिक टीम पहुंची

वहीं घटनास्थल पर मुंबई पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम पहुंच चुकी है। एरिया को ब्लॉक कर दिया गया और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। अनिल अरोड़ा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पिछले वर्ष अस्पताल में भर्ती कराया गया था

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष जुलाई में मलाइका के पिता को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अनिल अरोड़ा को अस्पताल में किस वजह से भर्ती करना पड़ा, इस बाबत जानकारी नहीं मिली थी। तब मलाइका और न ही उनके परिवार ने अनिल अरोड़ा की सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular