hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बॉलीवुड : ‘नो एंट्री’ के सीक्वल में डबल रोल में नजर आयेंगे अभिनेता सलमान खान
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > बॉलीवुड > बॉलीवुड : ‘नो एंट्री’ के सीक्वल में डबल रोल में नजर आयेंगे अभिनेता सलमान खान
बॉलीवुडमनोरंजनहिन्दी

बॉलीवुड : ‘नो एंट्री’ के सीक्वल में डबल रोल में नजर आयेंगे अभिनेता सलमान खान

Vinayak Barot
Last updated: May 21, 2022 4:59 pm
Vinayak Barot
Published: May 21, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 21 मई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान सुपरहिट फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल में डबल रोल में नजर आयेंगे। बॉलीवुड निर्देशक अनीस बज्मी वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म ‘नो एंट्री’ का सीक्वल ‘नो एंट्री में एंट्री’ बनाने जा रहे हैं।अनीस बज्मी ने बताया है कि ‘भूल भुलैया 2’ की रिलीज के बाद उनकी अगली फिल्म ‘नो एंट्री में एंट्री’ है। इसके लिए उन्हें सलमान खान से भी हरी झंडी मिल गई है।अनीस बज्मी ने बताया है कि सलमान खान और सलीम खान को ‘नो एंट्री में एंट्री’ की स्क्रिप्ट पसंद आई है। फिल्म पर काम शुरू हो गया है।

उन्होंने बताया कि ‘नो एंट्री’ के सीक्वल में सलमान खान का डबल रोल होगा। ‘ नो एंट्री में एंट्री’ में सलमान खान के अलावा अनिल कपूर और फरदीन खान नजर आएंगे। इन तीनों की जोड़ी ‘नो एंट्री’ में भी थी। अनीस बज्मी ने बताया, ‘मेरी अगली फिल्म ‘नो एंट्री में एंट्री’ होगी। हाल ही मैं सलमान भाई से मिला था और उन्होंने मुझे फिल्म पर काम शुरू करने के लिए कहा है।

हाल ही मैंने उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई थी और उन्हें पसंद आई। ‘नो एंट्री में एंट्री’ पर काम शुरू हो गया है। 50 फिल्में लिखने के बाद मेरा मकसद अच्छा काम करने और अच्छी फिल्में बनाने का है। ‘नो एंट्री में एंट्री’ कमाल की एंटरटेनर होगी।’ अनीस बज्मी ने बताया कि सीक्वल की कहानी का एक बेसिक आइडिया उनके पास काफी साल से था, लेकिन वह उसे स्क्रीनप्ले में तब्दील नहीं कर पाए थे। इसीलिए दूसरे पार्ट यानी ‘ नो एंट्री में एंट्री’ को बनने में इतना वक्त लगा।

You Might Also Like

टी20 विश्व कप विजेता टीम इंडिया के लिए BCCI ने घोषित किया 131 करोड़ रुपये का विशेष बोनस
सीबीआई कोर्ट का फैसला : चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव सहित 75 लोग दोषी करार, 24 अभियुक्त बरी
दिल्ली : AAP की ‘महिला सम्मान योजना’ पर विवाद, एलजी सक्सेना ने दिए जांच के आदेश
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पत्नी संग किए तिरुपति बालाजी के दर्शन
PFI की रैली में बच्चे ने लगाए हिंदुओं के खिलाफ नफरत भरे नारे, हिरासत में कार्यकर्ता
TAGGED:bollywooddouble roleNo EntrySalman KhanSequel
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

August 10, 2026

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Share Market Today: कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 24,550 के नीचे

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

Jharkhand Bandh : झारखंड बंद का कई जिलों में असर, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?