Homeहिन्दीमनोरंजनबॉलीवुड : 'थाडम' के हिंदी रीमेक में डबल रोल निभायेंगे अभिनेता आदित्य...

बॉलीवुड : ‘थाडम’ के हिंदी रीमेक में डबल रोल निभायेंगे अभिनेता आदित्य रॉय कपूर

मुंबई, 16 अक्टूबर। बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर तमिल हिट फिल्म ‘थाडम’ के हिंदी रीमेक में डबल रोल निभाते नजर आयेंगे। आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म तमिल हिट ‘थाडम’ की हिंदी रीमेक है। इस थ्रिलर जॉनर फिल्म में आदित्य रॉय कपूर पहली बार डबल रोल में नजर आएंगे। वहीं मृणाल ठाकुर एक पुलिस वाले का किरदार निभाएंगी। वर्धन केतकर इस फिल्म से निर्देशन में अपना डेब्यू करेंगे।

फिल्म को भूषण कुमार की कंपनी टी-सीरीज और मुराद खेतानी का सिने 1 स्टूडियो बैनर प्रोडयूस कर रहा है। टी-सीरीज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हाथ में क्लैपबोर्ड लिए बीच में खड़े आदित्य रॉय कपूर की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “दशहरे के इस शुभ दिन पर, हम लाइफ टाइम के एडवेंचर को शुरू करने के लिए तैयार हैं! तमिल हिट थाडम के हिंदी रीमेक की शूटिंग आज से शुरू हो रही है। ”

मृ़णाल ठाकुर ने कहा, “जब मैंने फिल्म की कहानी सुनी, तो तुरंत पता चल गया कि मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनने की जरूरत है। मेरा किरदार दिलचस्प है, और एक पुलिस वाले का रोल करना मेरी विशलिस्ट में हमेंशा से रहा है। यह मेरे सभी रोल से अलग होगा”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments