Homeहिन्दीराजनीतिहिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी, सीएम जयराम...

हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी, सीएम जयराम इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की तरफ से अपनी पहली लिस्ट में 62 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। सीएम जयराम ठाकुर सिराज से चुनाव लड़ेंगे। इस सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस यहां से पहले ही चेतराम ठाकुर को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

जिसके बाद अब बीजेपी ने भी सीएम जयराम ठाकुर के नाम का औपचारिक एलान किया। बीजेपी ने 62 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट में पांच महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। सीएम जयराम ठाकुर के अलावा बीजेपी ने अनिल शर्मा को मंडी से टिकट दिया है, वहीं कांगड़ा से पवन काजल को उम्मीदवार बनाया गया है।

बता दें कि कुछ ही दिन पहले हिमाचल प्रदेश चुनावों की तारीखों का एलान हुआ था। हिमाचल में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जिसके बाद 8 दिसंबर को नतीजे सामने आएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments