1. Home
  2. हिन्दी
  3. चुनाव
  4. गुजरात : दीव नगरपालिका में भाजपा की 15 वर्षों बाद वापसी, सभी 13 सीटें जीतीं, कांग्रेस का सूपड़ा साफ
गुजरात : दीव नगरपालिका में भाजपा की 15 वर्षों बाद वापसी, सभी 13 सीटें जीतीं, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

गुजरात : दीव नगरपालिका में भाजपा की 15 वर्षों बाद वापसी, सभी 13 सीटें जीतीं, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

0
Social Share

दीव, 9 जुलाई। केंद्रशासित प्रदेश दीव के नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 15 वर्षों बाद जहां सभी 13 सीटों पर जीत हासिल कर शानदार वापसी की है वहीं कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।

दीव के इतिहास में किसी दल ने पहली बार सभी सीटें जीतीं

दीव के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब किसी एक राजनीतिक दल ने सभी सीटों पर जीत हासिल की हो। इससे पहले दीव में कांग्रेस पार्टी का शासन था। 15 वर्षों बाद भाजपा ने दीव नगर पालिका की सत्ता में वापसी की है।

13 सीटों में 6 पर निर्विरोध जीत चुके थे भाजपा प्रत्याशी

दरअसल, दीव की 13 सीटों में से 6 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत चुके थे जबकि सात सीटों पर गत जुलाई को वोट डाले गए थे, जिनका नतीजा आज घोषित हुआ। नतीजों में सभी सात सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की है।

13 काउंसलर में से सात महिलाएं, 9 की उम्र 45 वर्ष से कम

दीव के भाजपा अध्यक्ष दीपेश टंडेल, राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी विजय राहहटकर, सांसद लालू पटेल, चुनाव प्रभारी विशाल दंडल और जिग्नेश पटेल के नेतृत्व में यह चुनाव लड़ा गया था। चुने गए 13 काउंसलर में से सात महिलाएं हैं जबकि नौ काउंसलर युवा हैं, जिनकी उम्र 45 से कम है।

भाजपा के विजयी उम्मीदवारों में सुनीत सोलंकी, चिंतक सोलंकी, भावना दुधमल, क्रीडेन जंयतीलाल, दिनेश कापड़िया, नीता जाधव, करुणा सोलंकी, वनश्री सोलंकी, हरीश कापड़िया,  हीना सोलंकी, विपुल सोलंकी, हर्षिदा सोलंकी व हेमलता सोलंकी शामिल हैं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code