मिजोरम चुनाव : भाजपा ने जारी की 12 उम्मीदवारों की पहली सूची

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 12 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। 40 सीटों वाली मिजोरम विधानसभा के लिए सात नवम्बर को चुनाव होने हैं। इससे पहले बीते मंगलवार को कांग्रेस ने यहां 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

प्रदेश प्रमुख लालसावता आइजोल पश्चिम-III से चुनावी मैदान में उतरेंगे

भाजपा की ओर से जारी लिस्ट में पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख लालसावता को आइजोल पश्चिम-III से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं, लालनुनमाविया चुआंगो को आइजोल उत्तर-I (ST) से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया गया है। हाचेक (एसटी) से लालरिंडिका राल्ते, डंपा (एसटी) से लालमिंगथांगा सेलो और आइजोल उत्तर-II से लालरिनमाविया विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

7 नवम्बर को चुनाव, 3 दिसम्बर को मतगणना

मिजोरम में नामांकन की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर निर्धारित है और 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार आगामी 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। आगामी सात नवम्बर को मतदान होगा और तीन दिसम्बर को इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे। मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल आगामी 17 दिसम्बर को खत्म होना है। फिलहाल इस पूर्वोत्तर राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में काबिज है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular