hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: धर्म के मार्ग पर चर रही भाजपा सरकार, राम-कृष्ण से जुड़े स्थलों को तीर्थ स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित- सीएम मोहन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > धर्म के मार्ग पर चर रही भाजपा सरकार, राम-कृष्ण से जुड़े स्थलों को तीर्थ स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित- सीएम मोहन
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

धर्म के मार्ग पर चर रही भाजपा सरकार, राम-कृष्ण से जुड़े स्थलों को तीर्थ स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित- सीएम मोहन

Vinayak Barot
Last updated: August 26, 2024 12:36 pm
Vinayak Barot
Published: August 26, 2024
Share
SHARE

पन्ना, 26 अगस्त। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार भगवान श्रीकृष्ण का अनुसरण करते हुए धर्म के मार्ग पर चल रही है और राज्य में श्री राम और श्री कृष्ण से जुड़े सभी स्थलों को तीर्थ स्थलों के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। डॉ यादव एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कल देर रात पन्ना स्थित श्री जुगल किशोर मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण आख्यान की कला अभिव्यक्तियां ‘श्रीकृष्ण पर्व’ में शामिल होकर अपना संबोधन दिया।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम से जुड़े सभी स्थलों को भाजपा सरकार ने तीर्थ स्थलों के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। पन्ना जिले के विकास की हर मांग को भाजपा सरकार पूरा करेगी। भाजपा सरकार भगवान श्रीकृष्ण का अनुसरण करते हुए धर्म के मार्ग पर चल रही है।

उन्होंने कहा कि पन्ना में भगवान श्री जुगल किशोर विराजे हैं। बुंदेलखंड की धरती ने हिंदू समाज को बचाने के लिए अग्रणी भूमिका निभाई है। मध्यप्रदेश की धरती पर भगवान श्रीकृष्ण और प्रभु श्रीराम दोनों ने अपनी लीलाएं दिखाई हैं।

भगवान श्री कृष्ण ने उज्जैन में शिक्षा ग्रहण की तो भगवान श्रीराम जी ने वनवास का सबसे अधिक समय चित्रकूट में बिताया। भगवान श्रीराम जी और भगवान श्रीकृष्ण जी से जुड़े सभी स्थलों को मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार तीर्थ स्थल बनाएगी। कोई कुछ भी कहे, लेकिन मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर चल रही है।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि पन्ना टाइगर रिजर्व ने विदेशी पर्यटकों की संख्या में रिकार्ड कायम किया है। पन्ना में मेडिकल कॉलेज, आयुर्वेद कॉलेज, कृषि कॉलेज की सौगात भाजपा सरकार ने दी है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के प्रयासों से एनएमडीसी की खदान शुरू हो रही है। पन्ना में जल्द रेलवे स्टेशन बनकर तैयार हो रहा है, हवाई पट्टी और आधुनिक रूप से तैयार की जा रही है। भाजपा सरकार पन्ना का लगातार विकास कर रही है। श्री जुगल किशोर महालोक का बजट बढ़ाकर और बेहतर कार्य किया जाएगा।

You Might Also Like

‘राष्ट्र उनके साहस और संघर्ष को कभी नहीं भूल सकता’, वीर सावरकर जयंती आज, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्दे-खाक, नहीं पहुंची शाइस्ता परवीन
गोरखुपर विवि : कुलपति-रजिस्‍ट्रार से मारपीट में 8 छात्र भेजे गए जेल, छावनी में तब्दील डीडीयू
जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों ने जारी किया पहलगाम हमले के आतंकियों के पोस्टर, सेना ने तेज की कार्रवाई
रमजान का महीना आज से शुरू, प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
TAGGED:bjp governmentCM Mohandeveloppilgrimage siteRam-Krishnareligion
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

August 10, 2026

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?