1. Home
  2. हिंदी
  3. चुनाव
  4. भाजपा ने तीनों राज्यों में पर्यवेक्षकों का किया एलान – राजनाथ, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय जाएंगे राजस्थान
भाजपा ने तीनों राज्यों में पर्यवेक्षकों का किया एलान – राजनाथ, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय जाएंगे राजस्थान

भाजपा ने तीनों राज्यों में पर्यवेक्षकों का किया एलान – राजनाथ, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय जाएंगे राजस्थान

0
Social Share

नई दिल्ली, 8 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों के नामों की घोषणा की है। पार्टी ने शुक्रवार को यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े को राजस्थान जाएंगे।

मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ जाएंगे ये पर्यवेक्षक

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष डॉ के. लक्ष्मण और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा को मध्य प्रदेश तथा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को छत्तीसगढ़ के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ये पर्यवेक्षक अपने अपने नामित राज्यों में भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता का चुनाव कराएंगे, जो राज्य का मुख्यमंत्री पद संभालेंगे।

गौरतलब है कि भाजपा ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी बिना सीएम चेहरे के चुनाव लड़ा था। पार्टी ने पीएम मोदी के चेहरे और सामूहिक नेतृत्व के दम पर तीनों राज्यों में जीत हासिल की। ऐसे में भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री चेहरे का चुनाव करना है। भाजपा आलाकमान न सिर्फ इन चेहरों के दम पर 2024 लोकसभा चुनाव के लिए सभी समीकरण साधने की कोशिश में है, बल्कि स्थानीय बगावत को भी रोकना चाहता है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code