hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: एमएलसी चुनाव : भाजपा ने यूपी व महाराष्ट्र सहित 3 राज्यों में की 16 उम्मीदवारों की घोषणा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > एमएलसी चुनाव : भाजपा ने यूपी व महाराष्ट्र सहित 3 राज्यों में की 16 उम्मीदवारों की घोषणा
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

एमएलसी चुनाव : भाजपा ने यूपी व महाराष्ट्र सहित 3 राज्यों में की 16 उम्मीदवारों की घोषणा

Vinayak Barot
Last updated: June 8, 2022 2:49 pm
Vinayak Barot
Published: June 8, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 8 जून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनावों के लिए कुल 16 उम्मीदवारों के नामों को घोषणा कर दी। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में नौ, महाराष्ट्र में पांच और बिहार में दो उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है।

यूपी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित 7 मंत्रियों को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित सात मंत्रियों को उम्मीदवार बनाया है। घोषित उम्मीदवारों में मौर्य के अलावा चौधरी भूपेंद्र सिंह, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, जेपीएस राठौर, नरेंद्र कश्यप, जसवंत सैनी, दानिश आजाद अंसारी, बनवारी लाल दोहरे और मुकेश शर्मा शामिल हैं।

एमएलसी केशव मौर्य और चौधरी भूपेंद्र का कार्यकाल छह जुलाई को समाप्त हो रहा

केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही भूपेंद्र सिंह, दयाशंकर मिश्र, राठौर, कश्यप, सैनी और अंसारी उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। मौर्य और सिंह का विधान परिषद के सदस्य के रूप में कार्यकाल छह जुलाई को समाप्त हो रहा है जबकि शेष फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। यूपी विधान परिषद में विधानसभा क्षेत्र कोटे की 13 सीटों पर चुनाव हो रहा है। इसमें भाजपा को नौ और समाजवादी पार्टी को चार सीटें मिलना तय माना जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र एवं बिहार राज्यों में होने वाले आगामी विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव- 2022 हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। pic.twitter.com/cOzfHhaDQY

— BJP (@BJP4India) June 8, 2022

हालांकि भाजपा उम्मीदवारों की सूची में बनवारी लाल दोहरे और मुकेश शर्मा के नाम चौंकाने वाले हैं। दोहरे की गिनती भाजपा के दलित चेहरे के रूप में होती है। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था और उनके स्थान पर कन्नौज सदर सीट से पूर्व पुलिस अधिकारी असीम अरुण को उम्मीदवार बनाया था। वह चुनाव जीत गए थे। मुकेश शर्मा भाजपा के लखनऊ महानगर अध्यक्ष हैं और उन्हें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का करीबी माना जाता है।

महाराष्ट्र में उम्मीदवार : महाराष्ट्र से घोषित उम्मीदवारों की सूची में विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण यशवंत दारेकर, राम शंकर शिंदे, श्रीकांत भारतीय, उमा गिरीष खापरे ओर प्रसाद मिनेश लाड शामिल हैं।

बिहार के लिए दो नामों की मंजूरी

वहीं बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने हरि साहनी और अनिल शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। बिहार विधान परिषद की सात सीटों पर चुनाव के लिए 20 जून को मतदान होगा। बिहार में भाजपा की सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) ने सोमवार को अपने दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।

You Might Also Like

राजकोट टेस्ट : टीम इंडिया ने मुकाबले पर कसा शिकंजा, दूसरी पारी में यशस्वी ने ठोका शतक, शुभमन भी जमे
यूपी : सीने में तेज दर्द के बाद नोएडा के अस्पताल में भर्ती हुए हिमाचल के राज्यपाल
पाकिस्तान में अगले वर्ष 11 फरवरी को होंगे आम चुनाव, चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया
यूपी : शिक्षामंत्री के बाद अचानक सीएम योगी का आवास घेरने पहुंचे 69 हजार शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी, खलबली मची
उमा भारती ने ब्यूरोक्रेसी पर दिया विवादित बयान, कहा – इनकी नहीं होती कोई औकात
TAGGED:16 candidates in 3 statesbiharBJPMAHARASHTRAMLC electionsup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
हिन्दीउत्तरप्रदेशराज्य

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

August 11, 2026

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से अधिक घायल

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

Jharkhand Bandh : झारखंड बंद का कई जिलों में असर, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?