hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पाकिस्तान लौटते ही बिलावल भुट्टो ने उगला जहर – ‘भाजपा हर मुसलमान को आतंकवादी घोषित करना चाहती है’  
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > पाकिस्तान लौटते ही बिलावल भुट्टो ने उगला जहर – ‘भाजपा हर मुसलमान को आतंकवादी घोषित करना चाहती है’  
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

पाकिस्तान लौटते ही बिलावल भुट्टो ने उगला जहर – ‘भाजपा हर मुसलमान को आतंकवादी घोषित करना चाहती है’  

Vinayak Barot
Last updated: May 6, 2023 3:47 pm
Vinayak Barot
Published: May 6, 2023
Share
SHARE

इस्लामाबाद, 6 मई। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की गोवा में संपन्न दो दिवसीय बैठक से स्वदेश लौटते ही भारत के खिलाफ जहर उगला है। उन्होंने कहा है कि भारत की आलोचना के पीछे उसकी अपनी असुरक्षा की भावना है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हर मुसलमान को आतंकवादी बताने की कोशिश कर रही है।

बिलावल भुट्टो यहां कहा, ‘सदस्य देशों के समक्ष कश्मीर पर सैद्धान्तिक स्थिति रखी गई। कश्मीर पर हमारे रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। हमने भारत की जमीन पर बैठकर कश्मीर की वकालत की। जब तक भारत अपना एकतरफा फैसला वापस नहीं लेता, तब तक बात नहीं बनेगी।’

भाजपा और आरएसएस का किया जिक्र

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा कि सदस्य देशों के सामने पाकिस्तान का मामला रखा गया। भाजपा और आरएसएस के प्रचार का जवाब दिया है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को समान अधिकार हैं। पाकिस्तान में हिन्दू समुदाय के लोग एमएनए और एमपीए बनते हैं।

बिलावल भुट्टो ने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ पाकिस्तान के बलिदान को दुनिया को बताना चाहिए। भारतीय विदेश मंत्री की आलोचना के संबंध में सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “भारतीय मंत्री बीजेपी की भावना का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, जो मुसलमानों के खिलाफ नीतियों को बढ़ावा देती है। भारतीय सत्ताधारी पार्टी और आरएसएस मुझे और हर पाकिस्तानी को ‘आतंकवादी’ घोषित करना चाहती है।”

‘भारत के अलावा सभी सदस्य देशों ने सीपीईसी की तारीफ की‘

पाक विदेश मंत्री ने जोर देकर कहा कि एससीओ के सदस्य देशों ने आतंकवाद के कारण पाकिस्तान के बलिदान को स्वीकार कर लिया है जबकि बीजेपी हर मुसलमान को आतंकवादी के रूप में लेबल करने की कोशिश कर रही है।

चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के बारे में उन्होंने कहा कि भारत को छोड़कर सभी सदस्य देशों ने सीपीईसी की क्षमता को स्वीकार किया है और मध्य एशियाई राज्य सीपीईसी का हिस्सा बनना चाहते हैं।

उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने की आवश्यकता का उल्लेख करते हुए कहा कि जब तक भारत कश्मीर (अनुच्छेद 370-ए को अपनाने) के बारे में अपनी स्थिति नहीं बदलता है, तब तक कोई सार्थक चर्चा नहीं हो सकती है। इससे पहले भुट्टो ने भारत में कहा था कि कश्मीर में जी-20 का आयोजन करना भारत के घमंड को बताता है।

डॉ. एस. जयशंकर ने दिया करारा जवाब

बिलावल भुट्टो के इस बयान पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पलटवार करते हुए कहा था कि जम्मू-कश्मीर भारत का एक अभिन्न अंग था, है और रहेगा. देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की तरह जम्मू-कश्मीर में भी जी-20 की बैठकें हो रही हैं, इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है। एससीओ के सदस्य देश के विदेश मंत्री के तौर पर आए। हालांकि आतंकवाद के प्रमोटर मुल्क के प्रवक्ता के तौर उनकी भूमिका पर सवाल उठे हैं, बैठक में भी उठे हैं।

‘जी-20 पर उनकी कोई भूमिका नहीं है‘

जयशंकर ने दो टूक कहा कि जी-20 पर उनकी कोई भूमिका नहीं है। जिस आयोजन में और संगठन में वो शमिल नहीं हैं, उसके बारे में क्यों बोल रहे हैं। जहां तक कश्मीर का सवाल है, कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा। उनकी यात्रा को सदस्य देश के विदेश मंत्री की यात्रा से अधिक कुछ नहीं देखना चाहिए। इससे ज्यादा कुछ था भी नहीं। जो उन्होंने कहा, उसके मद्देनजर और अधिक की गुंजाइश भी नहीं है।

 

You Might Also Like

एलन मस्क को फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड अरनॉल्ट ने छोड़ा पीछे, बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स
INX मीडिया केस : ईडी ने कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम की 11 करोड़ की संपत्ति की कुर्क
भारत-न्यूजीलैंड FTA पर हस्ताक्षर से पहले पीएम लक्सन बोले- जो दशकों से नहीं हुआ वह आज होगा
यूपी : मैनपुरी में शादी के बाद मौत का तांडव, युवक ने छह रिश्तेदारों की हत्या कर खुद को गोली मारी
केरल : कन्नूर में संदिग्ध रूप से देशी बम बनाने के दौरान विस्फोट, एक की मौत व दूसरा घायल
TAGGED:bilawal bhuttoBJPevery Muslim a terroristPakistani Foreign Ministerspews venom against India
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?