hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बिहार: चंदन मिश्रा हत्याकांड का मुख्य शूटर तौसीफ गिरफ्तार, अब तक 10 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > बिहार: चंदन मिश्रा हत्याकांड का मुख्य शूटर तौसीफ गिरफ्तार, अब तक 10 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
राष्ट्रीयहिन्दी

बिहार: चंदन मिश्रा हत्याकांड का मुख्य शूटर तौसीफ गिरफ्तार, अब तक 10 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

Revoi Editor
Last updated: July 20, 2025 9:25 am
Revoi Editor
Published: July 20, 2025
Share
SHARE

पटना, 20 जुलाई। बिहार की राजधानी पटना में स्थित पारस अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने अब गैंग को लीड करने वाले तौसीफ को गिरफ्तार कर लिया है। तौसीफ के अलावा पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को भी पकड़ा। अब तक 10 लोगों को पकड़ा गया है।

Contents
एक महिला आरोपी भी हिरासत मेंगैंग को लीड कर रहा था तौसीफहत्या का वीडियो भी बनाया

पटना पुलिस और बिहार एसटीएफ की टीम ने शनिवार को सभी 10 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से पकड़ा है। फिलहाल इन सभी से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि शनिवार की सुबह न्यू टाउन इलाके से 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था, जबकि शाम को आनंदपुर इलाके से तौसीफ सहित कुल पांच को पकड़ा गया।

एक महिला आरोपी भी हिरासत में

दरअसल, चंदन मिश्रा हत्याकांड में कोलकाता से 5 और लोगों को पकड़ा गया है। पटना के पारस अस्पताल में गोलीकांड के मामले में न्यू टाउन इलाके के बाद अब दक्षिण कोलकाता के आनंदपुर थाना क्षेत्र से 5 लोगों को पकड़ा गया है। डिटेन किए गए लोगों में एक महिला भी है। दक्षिण कोलकाता के आनंदपुर इलाके से शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह, उसके मौसेरे भाई नीशू खान समेत कुल 4 को गिरफ्तार किया गया है। निशु के घर के पास ही सभी शूटर जमा हुए थे।

निशु लकवा ग्रस्त है, उसे पहले गोली लगी थी। बता दें कि शनिवार शाम 8.45 बजे के दक्षिण कोलकाता के आनंदपुर क्षेत्र में बिहार एसटीएफ और कोलकाता पुलिस पहुंची। इससे पहले सुबह को न्यू टाउन इलाके से भी 5 लोगों को हिरासत में लिया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक पटना के पारस अस्पताल में हुए गोलीकांड के मामले में 10 लोगों को पकड़ा जा चुका है।

गैंग को लीड कर रहा था तौसीफ

बता दें कि इससे पहले पटना पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल कुछ शूटर्स की पहचान किए जाने का दावा किया था। पुलिस के मुताबिक इस शूटआउट को फुलवारी शरीफ का रहने वाला तौसीफ उर्फ बादशाह लीड कर रहा था। उसके साथ अन्य शूटर्स के नाम मन्नू, सूरजभान और भिंडी उर्फ बलवंत सिंह हैं। अस्पताल में घुसे पांचवें शूटर की पहचान की जा रही है। वहीं एक आरोपी अस्पताल के बाहर खड़ा था, जिसकी पहचान बाकी थी। इस शूटर गैंग का सरगना तौसीफ फुलवारी शरीफ का रहने वाला है, जबकि अन्य शूटर बक्सर के हैं। इनमें से शूटर मन्नू बक्सर के बेलाउर का, बलवंत बक्सर के लीलाधरपुर गांव का है।

हत्या का वीडियो भी बनाया

चंदन मिश्रा की हत्या करने वाले शूटर कितने बेखौफ थे, इसकी एक और बानगी सामने आई है। पता लगा है कि मुख्य शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह ने हत्या का वीडियो भी बनाया था। अस्पताल में हुई गोलीबारी में चंदन की देखरेख कर रहे बक्सर के दुर्गेश पाठक के पैर के अंगूठे में गोली का छर्रा लगा है, जबकि कमरे में मौजूद एक अन्य शख्स कृष्णकांत पांडे जान बचाने के लिए बाथरूम में घुस गए। ये भी खुलासा हुआ है कि पांच नहीं बल्कि 6 शूटर्स थे जो चंदन मिश्रा के मर्डर के लिए अस्पताल आए थे। इनमें से पांच अस्पताल के अंदर गए, जबकि एक बाहर ही रहा। मर्डर के बाद ये लोग हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

You Might Also Like

UP : स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया फिर विवादित बयान, कहा- ‘मेरा सिर काटने की बात करने वाले क्या आतंकवादी नहीं’
पीएम मोदी का कैबिनेट बैठक में मं​त्रियों को निर्देश- मध्य पूर्व में गहराए संकट का देशवासियों पर असर न पड़े…
आरबीआई के पूर्व गवर्नर रंगराजन बोले – भारत को अब प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने पर देना होगा ध्यान
शिंजो आबे के हत्यारोपित यामागामी का सनसनीखेज खुलासा – ‘इसलिए मैंने पूर्व जापानी पीएम की हत्या की’
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का शशि थरूर पर कटाक्ष -‘कुछ लोगों के लिए मोदी पहले हैं…’
TAGGED:Bihar crime newsChandan Mishra murder caseshooter Tausif arrested
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राज्यउत्तरप्रदेशराष्ट्रीयहिन्दी

राम मंदिर दान विवाद : एसआईटी गठन के फैसले का नृपेंद्र मिश्र ने किया स्वागत, बताया जरूरी कदम

Revoi Editor
Revoi Editor
June 14, 2026
अफ्रीका में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 श्रद्धालुओं की मौत, एक गंभीर
दिल्ली चुनाव में पोस्टर वार जारी, भाजपा ने AAP को बताया पूर्वांचल विरोधी, कहा- महाठग है केजरीवाल
विश्व आर्थिक मंच से EU अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन की घोषणा- ‘हम भारत संग ऐतिहासिक समझौते के करीब’
BJP Sweeps Municipal Corporation Elections in Gujarat
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?