hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बिहार चुनाव : NDA सीट बंटवारे पर कुशवाहा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से की भावुक अपील, कहा- मेरी विवशता को आप समझ रहे होंगे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > बिहार चुनाव : NDA सीट बंटवारे पर कुशवाहा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से की भावुक अपील, कहा- मेरी विवशता को आप समझ रहे होंगे
राष्ट्रीयहिन्दी

बिहार चुनाव : NDA सीट बंटवारे पर कुशवाहा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से की भावुक अपील, कहा- मेरी विवशता को आप समझ रहे होंगे

Revoi Editor
Last updated: October 13, 2025 11:23 am
Revoi Editor
Published: October 13, 2025
Share
SHARE

पटना, 13 अक्टूबर। बिहार में काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार एनडीए के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। विधानसभा की 243 सीटों में से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडी(यू) और भाजपा ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वहीं चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि जीतन राम मांझी की अगुवाई वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 6-6 सीटें मिलीं है। इस सीट बंटवारे में दावेदारी से काफी कम सीटें अगर किसी को मिली तो वो हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने तो अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम संदेश जारी करते हुए सीट बंटवारे को लेकर पार्टी की मजबूरी और परिस्थितियों को क्लियर किया।

  • मेरी विवशता को आप समझ रहे होंगे

उपेंद्र कुशवाहा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, ‘आप सभी से क्षमा चाहता हूं। आपके मन के अनुकूल सीटों की संख्या नहीं हो पायी। मैं समझ रहा हूं, इस निर्णय से अपनी पार्टी के उम्मीदवार होने की इच्छा रखने वाले साथियों सहित हजारों – लाखों लोगों का मन दुखी होगा। आज कई घरों में खाना नहीं बना होगा। परन्तु आप सभी मेरी एवं पार्टी की विवशता और सीमा को बखूबी समझ रहे होंगे। किसी भी निर्णय के पीछे कुछ परिस्थितियां ऐसी होती हैं जो बाहर से दिखतीं हैं मगर कुछ ऐसी भी होती हैं जो बाहर से नहीं दिखतीं। हम जानते हैं कि अन्दर की परिस्थितियों से अनभिज्ञता के कारण आपके मन में मेरे प्रति गुस्सा भी होगा, जो स्वाभाविक भी है।आपसे विनम्र आग्रह है कि आप गुस्सा को शांत होने दीजिए, फिर आप स्वयं महसूस करेंगे कि फैसला कितना उचित है या अनुचित। फिर कुछ आने वाला समय बताएगा। फिलहाल इतना ही।’

  • आज एनडीए की प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा औपचारिक ऐलान

सूत्रों के मुताबिक, उपेंद्र कुशवाहा को जो 6 सीटें दी गई हैं, उनमें उजियारपुर, मधुबनी, सासाराम, दिनारा, महुआ औ बाजपट्टी सीट शामिल हैं, हालांकि इसका आधिकारिक ऐलान आज एनडीए की प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा। इसी तरह मांझी को जो 6 सीटें मिली हैं, उनमें टेकारी, कुटुंबा, अतरी, इमामगंज, सिकंदरा, बराचट्टी विधानसभा सीट शामिल है। सूत्रों का कहना है कि चिराग पासवान 29 सीटों में अपनी पसंदीदा 3 सीटें लेने में कामयाब रहे। इन तीन सीटों पर सबसे ज्यादा माथापच्ची चल रही थी। हिसुआ, गोविंदगंज और ब्रह्मपुर तीनों सीटें चिराग के खाते में आई हैं।

उधर, बीजेपी और जेडीयू इस बार बराबर बराबर सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 2020 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जदयू ने 115 सीटों पर और भाजपा ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा था। वहीं मांझी की HAM ने 7 तो मुकेश सहनी की VIP ने 11 सीटों पर चुनाव लड़ा था, उस वक्त सहनी एनडीए का हिस्सा थे। 2020 के चुनाव में एनडीए ने 125 सीटें जीती थीं, जबकि महागठबंधन ने 110 सीटें हासिल की थीं। बता दें कि बिहार विधानसभा का चुनाव दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को होगा। नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे।

You Might Also Like

रांची पुलिस ने ईडी अधिकारियों को भेजी नोटिस, पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की एफआईआर पर एक्शन
अरुणाचल में चीनी सेना ने भारतीय युवक का किया अपहरण, राहुल गांधी ने जताई चिंता
कोरोना संकट :  सऊदी अरब ने 11 देशों के नागरिकों से यात्रा प्रतिबंध हटाया, लेकिन भारतीयों पर रोक जारी
कांग्रेस महासचिव रमेश ने डॉ राधाकृष्णन की निष्पक्ष भूमिका को किया याद, जानें क्या कहा…
मुईद हैं गलती हो जाती है?…, अयोध्या गैंगरेप कांड को लेकर भाजपा ने लगाया पोस्टर, अखिलेश पर भी साधा निशाना
TAGGED:appealBihar electionsKushwahaNDA seat sharingparty workers
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

लोकसभा में गरजे अमित शाह – ‘अब पश्चिम बंगाल में कमल खिलेगा और बांग्लादेश से घुसपैठियों का आना बंद हो जाएगा’

Revoi Editor
Revoi Editor
March 28, 2025
मुंबई टेस्ट : एजाज पटेल ने दोहराया इतिहास, पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने
दिल्ली, एनसीआर में निर्माण गतिविधियों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
माता वैष्णो देवी धाम हादसा : मृतकों में यूपी के 7 श्रद्धालु, जांच समिति एक हफ्ते में देगी रिपोर्ट
प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी दौरा आज: लखनऊ में हाउस अरेस्ट किए गए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?