Homeहिन्दीराष्ट्रीयबिहार : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के निधन, मुख्यमंत्री नीतीश...

बिहार : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के निधन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक

पटना 8 सितंबर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। श्री कुमार ने बुधवार को अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. सिंह अनुभवी राजनेता थे। वह अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने अपने व्यक्तित्व की बदौलत समाज के सभी वर्गों का आदर और सम्मान प्राप्त किया। उन्होंने भागलपुर की कहलगांव सीट का नौ बार प्रतिनिधित्व किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. सिंह वर्ष 2000 से 2005 तक बिहार विधानसभा का अध्यक्ष भी रहे थे। वह बिहार सरकार में सिंचाई और ऊर्जा मंत्री भी रहे थे। उन्होंने कहा, “उनसे मेरा व्यक्तिगत संबंध था। उनके निधन से मैं मर्माहत हूं। बिहार की राजनीति में उनका अहम योगदान था। उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।”

श्री कुमार ने स्व. सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश से दूरभाष पर बात कर उन्हें सांत्वना दी। स्व. सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments