एक्ट्रेस सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा – प्रेग्नेंट थीं तुनिषा शर्मा! एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने शादी से कर दिया था इनकार

मुंबई, 25 दिसंबर। टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सुसाइड ने जहां इंडस्ट्री को एक बड़ी शॉकिंग खबर दी वहीं इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। दरअसल, तुनिषा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड और को-स्टार शीजान मोहम्मद खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है।

इतना ही नहीं तुनिषा की दोस्त और ‘मैडम सर’ फेम प्रीति तनेजा ने दावा किया है कि, तुनिषा और शीजान बेहद गहरे दोस्त थे। तुनिषा, शीजान से शादी करना चाहती थीं। तुनिषा मां बनने वाली थीं। प्रीति तनेजा ने दावा किया है कि शीजान ने शादी से साफ इनकार कर दिया था।

बता दें कि तुनिषा ने शनिवार को ‘अली बाबा दास्तान ए काबुल’ के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं अब तुनिषा के माता-पिता ने शीजान के खिलाफ केस दर्ज कराया है, जिसके बाद काररवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने शिजान को अरेस्ट कर लिया है। आज कोर्ट में उनकी पेशी होगी। एक्टर पर तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। हालांकि अभी जांच जारी है।

इसी बीच वालीव पुलिस के मुताबिक शीजान की कोर्ट से रिमांड की मांग करेंगे, क्योंकि शीजान अभी तक की पूछ्ताछ में सहयोग नहीं कर रहा है, झगड़े की वजह के बारे में पूछे जाने पर बयान पलट रहा है। दरअसल, एक हफ्ते पहले ही तुनिषा और शीजान का झगड़ा हुआ थ, जिसके बाद शीजान ने तुनिषा से ब्रेकअप कर लिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular