Homeहिन्दीराजनीतियूपी भाजपा में बड़ा बदलाव : सभी जिला और महानगर अध्यक्षों की...

यूपी भाजपा में बड़ा बदलाव : सभी जिला और महानगर अध्यक्षों की नियुक्ति

लखनऊ, 15 सितम्बर। उत्तर प्रदेश भाजपा में बड़े बदलाव को लेकर बीते कुछ दिनों से जारी चर्चाओं पर आज विराम लग गया, जब सभी जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को नए जिलाध्यक्षों व महानगर अध्यक्षों की लिस्ट जारी की।

गौरतलब है कि यूपी भाजपा को कई क्षेत्रों में विभक्त किया गया है, जिनमें अवध, काशी, गोरखपुर, कानपुर, पश्चिम व बृज क्षेत्र शामिल हैं। भाजपा ने इन छह क्षेत्रों के जिलों में नए जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की नियुक्ति की है और उनमें ज्यादातर पुराने चेहरों पर दांव लगाया है।

विनय प्रताप सिंह को लखनऊ का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि लखनऊ महानगर की जिम्मेदारी आनंद द्विवेदी को दिया गया है। संजीव सिंह को अयोध्या की कमान सौंपी गई है। हंसराज विश्वकर्मा को वाराणसी जिलाध्यक्ष बनाया गया है जबकि महानगर की कमान विद्यासागर राय को दी गई है।

समझा जाता है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन पर पेंच कस दिए हैं। हर जाति पर फोकस किया गया है। कानपुर देहात मनोज शुक्ला और कानपुर ग्रामीण दिनेश कुशवाहा को दिया गया है। 2024 चुनाव में भाजपा ने 75 प्लस का लक्ष्य रखा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments