महाराष्ट्र चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, निशिकांत भोसले और पूर्व सांसद संजयकाका हुए NCP में शामिल

मुंबई, 25 अक्टूबर। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका लगा है। भाजपा नेता निशिकांत भोसले पाटिल और पूर्व भाजपा सांसद संजयकाका पाटिल उपमुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख अजीत पवार की मौजूदगी में NCP में शामिल हो गए। अजीत पवार ने दोनों नेताओं को पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दी दिलाई।

इस दौरान दोनों नेताओं संजयकाका पाटिल और निशिकांत भोसले को उनके निर्वाचन क्षेत्रों के लिए AB फॉर्म दिए गए हैं। वे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए NCP के आधिकारिक उम्मीदवार हैं। निशिकांत भोसले इस्लामपुर से और संजयकाका पाटिल तासगांव से चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं NCP में शामिल होने के बाद भाजपा नेता निशिकांत भोसले पाटिल ने कहा, “भाजपा के मेरे नेता देवेंद्र फडणवीस के आदेश से आज मैं NCP में शामिल हुआ हूं। गठबंधन में इस्लामपुर विधानसभा सीट NCP को गई है इसलिए मुझे भाजपा से NCP में आना पड़ा। मैं इस्लामपुर सीट से NCP के टिकट पर चुनाव जीतूंगा। मुझे उम्मीद है कि लोग इसे स्वीकार करेंगे।”

RELATED ARTICLES

Most Popular