hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, कांग्रेस ने अमेठी में जमीन हड़पी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, कांग्रेस ने अमेठी में जमीन हड़पी
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, कांग्रेस ने अमेठी में जमीन हड़पी

Vinayak Barot
Last updated: February 8, 2023 11:40 am
Vinayak Barot
Published: February 8, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 8 फरवर। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर राहुल गांधी के हमले को लेकर पलटवार करते हुए कहा कि जिन्हें अमेठी ने ‘मैजिक’ दिखाया, उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए यह आरोप भी लगाया कि ‘परिवार’ ने अमेठी में कई ऐसी जमीनों को अपने कब्जे में ले लिया, जिन्हें फाउंडेशन या फैक्टरी के लिए आवंटित किया गया था। उनका इशारा गांधी परिवार की तरफ था।

स्मृति ईरानी ने कहा, ‘‘आज एक सज्जन जिन्हें अमेठी ने ‘मैजिक’ दिखाया और चार विधानसभा सीट पर जिनकी जमानत जब्त हुई, उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया।” उनका इशारा 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी लोकसभा सीट पर राहुल गांधी की हार और अपनी जीत की ओर था। उन्होंने महिला स्वयंसेवी समूहों के लिए आवंटन का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘2009 से 2014 के बीच स्वयंसेवी समूहों को करीब 80 हजार करोड़ रुपये की राशि दी गई। 2014-2022 तक यह राशि बढ़ाकर 4.93 लाख करोड़ रुपये की गई।”

स्मृति ईरानी ने कहा, ‘‘1981 में एक फाउंडेशन ने अमेठी में 40 एकड़ की जमीन ली। वहां पर कहा गया कि हम अमेठी की जनता के लिए मेडिकल कॉलेज बना देंगे। 623 रुपये किराया दिया गया। उस जमीन पर परिवार ने अपने लिए गेस्टहाउस बनवा लिया।” उन्होंने दावा किया कि अमेठी में ‘परिवार’ के अस्पताल ने एक व्यक्ति का इलाज नहीं किया और वापस लौटा दिया, क्योंकि उसके पास आयुष्मान भारत का कार्ड था। बाद में उस व्यक्ति की मौत हो गई।

स्मृति ईरानी ने कहा, ‘‘अमेठी में एक फैक्टरी के लिए जमीन ली गई। अचानक यह जमीन फाउंडेशन को दी गई। बाद में परिवार ने जमीन खाली नहीं की। किसान अदालत जाता है और जमीन खाली करने का आदेश लाता है। आज भी वो जमीन पर बैठे हुए हैं। आज ये गरीब की बात करते हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘हज की नई नीति कल आई है। जब इनकी (कांग्रेस) सरकार थी, तब हज के लिए आवेदन के वास्ते पैसा देना पड़ता था। अब किसी को आवेदन का पैसा नहीं देना पड़ेगा, यह मोदी सरकार ने सुनिश्चित किया।”

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीति के कारण हज पर प्रतिव्यक्ति 50 हजार रुपये की बचत हो रही है। ईरानी ने कहा कि महिलाओं से जुड़े बजट में 130 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। स्मृति ईरानी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कुछ पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘मोदी जी ने संकल्प किया है, इसलिए वह कीमत चुकाते हैं।”

You Might Also Like

दोहरा झटका :  खुदरा के बाद थोक महंगाई भी बढ़ी, 5 माह में खाने-पीने की चीजों के दाम सबसे ज्यादा
राष्ट्रपति ट्रंप का दावा : रूस एक हफ्ते तक यूक्रेन के शहरों पर नहीं करेगा हमला, शांति वार्ता में आई तेजी
प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर वार, कहा – शिक्षा व्यवस्था ‘माफिया’ के हवाले
रईस चंद्र के भाजपा में शामिल होने पर भड़के मंत्री नंद गोपाल नंदी, कहा – ‘मेरे खिलाफ साजिश हो रही’
धरती के सबसे बड़े झूठे हैं इमरान, पाक पीएम ने लगाया पाक को तबाह करने का आरोप
TAGGED:amethiCOngressRahul GandhiUnion Minister Smriti Irani
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को परम विशिष्ट सेवा पदक, 384 को वीरता पुरस्कार

Vinayak Barot
Vinayak Barot
January 25, 2022
राकेश टिकैत ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- हत्या सरकार की साजिश
ભારત સરકારની ડિજીટલ સ્ટ્રાઇક, 43 મોબાઇલ એપ્લિકેશન પર મૂક્યો પ્રતિબંધ
No New UK Variant Detected in 24 Hours, West Bengal Latest to Announce Free Vaccine
India Successfully Isolated UK Variant as Covaxin Emerged the Second Vaccine Close to Get Emergency Use Nod
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?