hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई : बीजापुर से 22 नक्सलियों को किया गिरफ्तार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई : बीजापुर से 22 नक्सलियों को किया गिरफ्तार
राष्ट्रीयहिन्दी

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई : बीजापुर से 22 नक्सलियों को किया गिरफ्तार

Revoi Editor
Last updated: April 18, 2025 2:40 am
Revoi Editor
Published: April 17, 2025
Share
SHARE

बीजापुर, 17 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने 22 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के उसूर, जांगला और नेलसनार थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने 22 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत मंगलवार को उसूर थाना से जिला बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन को गश्त में रवाना किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने टेकमेटला गांव के जंगल से सात नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार नक्सलियों से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, बिजली का तार और अन्य सामान बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी तरह जिले के जांगला थाना से जिला बल, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के संयुक्त दल को बेलचर, भुर्रीपानी और कोटमेटा गांव की ओर गश्त में रवाना किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने बेलचर गांव के जंगल से छह नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, डेटोनेटर, बिजली का तार, बैटरी, खुदाई का औजार और अन्य सामान बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि जिले के नेलसनार थाना से सुरक्षाबलों को कांदाकरका गांव की ओर रवाना किया गया था। सुरक्षाबलों ने कांदाकरका के जंगल से नौ नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, डेटोनेटर, बिजली का तार, बैटरी, खुदाई का औजार, नक्सल साहित्य और अन्य सामान बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

You Might Also Like

यूपी : मुख्तार अंसारी की लखनऊ में पेशी आज, बांदा से कड़ी सुरक्षा में लाया जा रहा राजधानी
राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं सफाई मित्र: सफाई मित्र सम्मेलन में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू
जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर ढेर, मुठभेड़ के दौरान 4 सुरक्षाकर्मी घायल
मिडिल ईस्ट तनाव : दुबई में बेटी संग फंसी लारा दत्ता, कहा- धमाकों से हिल रही खिड़कियां, लेकिन…
श्रीलंका संकट : प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने दिया इस्तीफा, घर से भागे राष्ट्रपति गोटबाया भी इस्तीफा देंगे
TAGGED:22 Naxalites ArrestedBijapurChhattisgarhsecurity forces
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

August 10, 2026

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?