1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. भूपेंद्र सिंह चौधरी बने यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष, स्वतंत्र देव सिंह का स्थान लेंगे
भूपेंद्र सिंह चौधरी बने यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष, स्वतंत्र देव सिंह का स्थान लेंगे

भूपेंद्र सिंह चौधरी बने यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष, स्वतंत्र देव सिंह का स्थान लेंगे

0
Social Share

नई दिल्ली, 25 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह स्वतंत्र देव सिंह का स्थान लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव की ओर से जारी इस बयान में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भूपेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

चौधरी ने बुधवार को देर शाम भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी

चौधरी ने बुधवार को देर शाम भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। चौधरी की नियुक्ति को राजनीतिक रूप से प्रभावी जाट समुदाय को साधने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है और 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दांव खेला गया है।

जाट समुदाय को साधने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा भाजपा का यह निर्णय

ज्ञातव्य रहे कि केंद्र सरकार के विवादास्पद तीन कृषि कानूनों के खिलाफ राजधानी दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में एक वर्ष से भी ज्यादा अवधि तक चले आंदोलन में जाट समुदाय ने अग्रणी भूमिका निभाई थी।

राजनीतिक विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि चूंकि मुख्यमंत्री योगी पूर्वी उत्तर प्रदेश से हैं, ऐसे में भाजपा ने चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त कर क्षेत्रीय संतुलन भी साधने की कोशिश की है। चौधरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और वह विधान परिषद के सदस्य हैं।

राजीव भट्टाचार्य त्रिपुरा बीजेपी के अध्यक्ष, सौदान सिंह हिमाचल में पार्टी के चुनाव प्रभारी

जेपी नड्डा ने नियुक्तियों के क्रम में राजीव भट्टाचार्य को त्रिपुरा भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को हिमाचल प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव हेतु चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है जबकि देवेंद्र सिंह राणा चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code