hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले BSE ने रचा इतिहास, 5 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप किया हासिल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले BSE ने रचा इतिहास, 5 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप किया हासिल
अंतरराष्ट्रीयकारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले BSE ने रचा इतिहास, 5 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप किया हासिल

Vinayak Barot
Last updated: May 22, 2024 4:00 pm
Vinayak Barot
Published: May 22, 2024
Share
SHARE

महज 6 महीनों में 1 ट्रिलियन डॉलर की अभूतपूर्व संपत्ति बनाकर, भारतीय शेयर बाजार पहली बार 5 ट्रिलियन डॉलर के क्लब में शामिल हो गया। खास बात यह है कि ये करिश्मा 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले हुआ है।
जी हां, घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद मंगलवार को बीएसई ने इतिहास रचते हुए 5 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप हासिल किया। महज 6 महीनों के भीतर बीएसई ने मार्केट कैप के मामले में चार ट्रिलियन डॉलर से पांच ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा छुआ जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

• शेयर बाजार के इतिहास में यह पहली बार

शेयर बाजार के इतिहास में यह पहली बार है जब बीएसई लिस्टेड सभी कंपनियों के कुल बाजार मूल्यांकन ने इस आंकड़े को पार किया है। बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक्सचेंज में लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैप 21 मई को 5.01 लाख करोड़ डॉलर को पार कर गया।

• बीएसई के मार्केट वैल्यूएशन में 633 अरब डॉलर की हुई बढ़ोतरी

बीते करीब पांच महीने में बीएसई के मार्केट वैल्यूएशन में करीब 633 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। गौरतलब है कि बीएसई ने साल 2023 में पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को छुआ था और अब महज 6 महीनों में यह 5 लाख करोड़ डॉलर को पार कर गया है।
बीएसई में लिस्टेड फर्मों का कैप मई 2007 में 1 लाख करोड़ डॉलर के पार गया था। इसके बाद जुलाई 2017 में 2 लाख करोड़ डॉलर के मार्केट कैप के आंकड़े को पार किया। फिर मई 2021 में मार्केट कैप ने तीन लाख करोड़ डॉलर को पार किया। हालांकि बीएसई और सेंसेक्स अपने ऑल टाइम हाई से 1.66 फीसदी नीचे है।

• भारतीय शेयर बाजार मार्केट कैप के लिहाज से पांचवें स्थान पर

उम्मीद है कि जल्द ही यह रिकॉर्ड भी टूट जाएगा। फिलहाल पूरी दुनिया में 5 ट्रिलियन डॉलर के साथ भारतीय शेयर बाजार मार्केट कैप के लिहाज से पांचवें स्थान पर है जबकि 55 ट्रिलियन डॉलर की मार्केट कैप के साथ अमेरिका पहले, 9.4 ट्रिलियन डॉलर के साथ चीन दूसरे, 6.4 ट्रिलियन डॉलर की मार्केट कैप के साथ जापान तीसरे और 5.4 ट्रिलियन डॉलर की मार्केट कैप के साथ हॉन्ग कॉन्ग का शेयर बाजार दुनिया में चौथे स्थान पर है।

• जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा भारत

उम्मीद है कि जल्द ही भारतीय शेयर बाजार मार्केट कैप के लिहाज से हॉन्ग कॉन्ग और जापान को पीछे छोड़ते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। अभी संयोग ये है कि भारतीय अर्थव्यवस्था भी कुछ समय में पांच ट्रिलियन डॉलर को पार कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है और ठीक उससे पहले बीएसई के मार्केट कैप का पांच ट्रिलियन डॉलर को पार करना बड़ी खबर है।

You Might Also Like

US Election Results: कमला हैरिस ने मानी हार, कहा- मेरे दिल में अपने देश के लिए प्रेम और दृढ़ संकल्प है
ठंड के चलते यूपी के स्कूलों में बढ़ाई गईं छुट्टियां, जानें- कहां कब तक स्कूल रहेंगे बंद
लंदन में पाकिस्तान की मंत्री मरियम की हुई घोर बेइज्जती, कॉफी शॉप में लगे ‘चोरनी-चोरनी’ के नारे
भारत में कोरोना संकट : एक्टिव केस 74 दिनों बाद सबसे कम, रिकवरी दर बढ़कर 96.16%
अल्जीरियाई सेना प्रमुख का 6 से 12 फरवरी तक भारत दौरा, एयरो इंडिया 2025 में भी लेंगे हिस्सा
TAGGED:5 TRILLION DOLLARBEFORE RESULTSBsehistoryLok Sabha electionsmarket cap
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?