hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी के इटली दौरे से पहले खालिस्तानी चरमपंथियों ने तोड़ी महात्मा गांधी की प्रतिमा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > पीएम मोदी के इटली दौरे से पहले खालिस्तानी चरमपंथियों ने तोड़ी महात्मा गांधी की प्रतिमा
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी के इटली दौरे से पहले खालिस्तानी चरमपंथियों ने तोड़ी महात्मा गांधी की प्रतिमा

Revoi Editor
Last updated: June 12, 2024 5:40 pm
Revoi Editor
Published: June 12, 2024
Share
SHARE

रोम, 12 जून। खालिस्तानी चरमपंथी कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन के बाद अब इटली में भी नापाक हरकतें करने लगे हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण बुधवार को यहां दिखा, जब महात्मा गांधी की प्रतिमा के उद्घाटन के कुछ ही घंटों बाद खालिस्तानी चरमपंथियों ने उसे तोड़ दिया। उन्होंने प्रतिमा के नीचे खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर से संबंधित विवादित नारे भी लिखे। हालांकि घटना के बाद स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि इलाके को ‘रिकॉर्ड समय’ में छान डाला है और जांच कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष की शुरुआत में इसी तरह की एक घटना में खालिस्तान चरमपंथियों द्वारा कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के एक विश्वविद्यालय परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। वहीं भारत द्वारा आतंकवादी घोषित किए गए निज्जर की पिछले वर्ष 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया में ही एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पीएम मोदी गुरुवार को इटली के लिए रवाना होंगे

यह घटना जी-7 शिखर सम्मेलन से कुछ दिन पहले हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी भाग लेंगे। 50वां जी-7 शिखर सम्मेलन 13 से 15 जून तक इटली के अपुलिया क्षेत्र के बोर्गो एग्नाजिया के आलीशान रिसॉर्ट में आयोजित किया जाएगा। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा के अनुसार, पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुरुवार को इटली के अपुलिया जाएंगे।

विनय क्वात्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारतीय अधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ की गई तोड़फोड़ का मामला इतालवी अधिकारियों के समक्ष उठाया है। उन्होंने कहा, ‘महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का मुद्दा इतालवी अधिकारियों के समक्ष उठाया गया है। आवश्यक काररवाई की गई है।’

जी-7 शिखर सम्मेलन में युक्रेन व गाजा संघर्ष के मुद्दा छाए रहने की उम्मीद

इटली के अपुलिया क्षेत्र के बोर्गो एग्नाजिया के आलीशान रिसॉर्ट में 13 से 15 जून तक आयोजित होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में यूक्रेन में चल रहे युद्ध और गाजा में संघर्ष का मुद्दा छाए रहने की संभावना है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, उनके फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों, जापानी प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले शीर्ष नेताओं में शामिल हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी उनके देश पर रूसी आक्रमण पर एक सत्र में भाग लेने वाले हैं।

You Might Also Like

अखिलेश यादव पर योगी के मंत्री ने कसा तंज, कहा- आजमगढ़ की जनता को फिर ठगने की तैयारी
ISRO का 2026 का पहला मिशन : अन्वेषा सैटेलाइट लॉन्च किया,बंकरों में छिपे दुश्मन की फोटो ले सकेगा
सऊदी अरब के दबाव में यमन के राष्ट्रपति मंसूर हादी ने दिया पद से इस्तीफा
लोकसभा चुनाव : मणिपुर में मतदान के दौरान हिंसा, इम्फाल के पोलिंग बूथों पर रुकी वोटिंग
रिजर्व बैंक ने आधी फीसद बढ़ाया विकास अनुमान, नीतिगत दरों में नहीं किया कोई बदलाव
TAGGED:Khalistani extremistsPM Modi's visit to Italyvandalised Mahatma Gandhi's statue
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?