hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सावधान! कोविड-19 का डेल्टा वैरिएंट शुरुआती संक्रमण से 172 फीसदी ज्यादा खतरनाक
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > सावधान! कोविड-19 का डेल्टा वैरिएंट शुरुआती संक्रमण से 172 फीसदी ज्यादा खतरनाक
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

सावधान! कोविड-19 का डेल्टा वैरिएंट शुरुआती संक्रमण से 172 फीसदी ज्यादा खतरनाक

Vinayak Barot
Last updated: June 25, 2021 12:42 pm
Vinayak Barot
Published: June 25, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 25 जून। कोविड-19 संक्रमण के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस को लेकर एक डराने वाला तथ्य सामने आया है कि यह महामारी के शुरुआती संक्रमण के मुकाबले 172 फीसदी ज्यादा खतरनाक है। ब्रिटेन से प्रकाशित होने वाली दुनिया की अग्रणी वैज्ञानिक पत्रिकाओं में एक ‘नेचर’ में प्रकाशित एक शोध से यह जानकारी सामने आई है।

नए अध्ययन से यह स्पष्ट हो रहा है कि डेल्टा प्लस वैरिएंट शुरुआती कोरोना वायरस से करीब 172 फीसदी ज्यादा संक्रामक है। यही नहीं वरन डेल्टा प्लस में हुए म्यूटेशन से यह संक्रामकता और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। शोध में कहा गया है कि डेल्टा प्लस वैरिएंट अल्फा से 60 फीसदी ज्यादा संक्रामक है।

गौरतलब है कि अल्फा वैरिएंट पहली बार ब्रिटेन में मिला था। वहां अल्फा को ही दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार माना जाता है। अल्फा वैरिएंट शुरुआती कोरोना वायरस की तुलना में 70 फीसदी ज्यादा संक्रामक था। निष्कर्ष यह निकलता है कि डेल्टा प्लस वैरिएंट शुरुआती वायरस की तुलना में 172 फीसदी ज्यादा संक्रामक हो चुका है। अभी 90 से अधिक देशों में इसका प्रसार है तथा संक्रमण में सर्वाधिक भूमिका इसी की मानी जा है।

हालांकि डेल्टा प्लस पर अभी शोध जारी हैं, लेकिन जो अनुमान लगाए जा रहे हैं, उनके अनुसार इसमें जो नया म्यूटेशन के417एन हुआ है, वह म्यूटेशन पहले दक्षिण अफ्रीका में मिले बीटा वैरिएंट में पाया गया था। कहा रहा है कि यह म्यूटेशन मानव शरीर में उत्पन्न एंटीबॉडी के विरुद्ध प्रतिरोधक क्षमता प्राप्त कर सकता है।

वैश्विक एजेंसी जीआईएसएआईडी ने हालांकि डेल्टा प्लस के 166 जीनोम सिक्वेंसिंग का अध्ययन किया है और यह दावा किया है कि इसके ज्यादा संक्रामक या भयावह होने का कोई तथ्य नहीं मिला है। लेकिन वैज्ञानिक समुदाय अभी इससे संतुष्ट नहीं है। शोधकर्ताओं के अनुसार नया म्यूटेशन के417एन इम्यून इस्केप एवं स्पाइक प्रोटीन के रिसीप्टर बाइंडिग डोमेन से जुड़ा है। इसका मतलब है कि इससे संक्रमित होने का खतरा ज्यादा रहता है तथा यह एंटीबॉडी के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता पैदा कर सकता है।

डेल्टा वैरिएंट पर टीकों का असर अपेक्षाकृत कम

पत्रिका ने अमेरिका में हुए अध्ययनों के हवाले से कहा है कि डेल्टा वैरिएंट पर टीकों का असर हो तो रहा है, लेकिन यह असर थोड़ा कम है। पब्लिक हेल्थ इग्लैंड के अध्ययन का उल्लेख कर बताया गया है कि एस्ट्राजेनेका और फाइजर की एक डोज जिन लोगों ने ले रखी है, उनमें डेल्टा वायरस के संक्रमण का खतरा सिर्फ 33 फीसदी कम होता है। दूसरे शब्दों में कहें तो सिर्फ 33 फीसदी ही बचाव होता है जबकि अल्फा वैरिएंट में यह 50 फीसदी पाया गया है।

इसी प्रकार एस्ट्राजेनेका की दो डोज लेने के बाद डेल्टा के विरुद्ध 60 फीसदी सुरक्षा मिलती है जबकि अल्फा के विरुद्ध यह 66 फीसदी प्रभावी होता है। लेकिन फाइजर की दोनों खुराक लेने के बाद डेल्टा के विरुद्ध 88 फीसदी बचाव होता है जबकि अल्फा में यह 93 फीसदी है। इस प्रकार दो खुराक लेने के बाद दोनों टीके असरदार पाए गए हैं। दूसरे टीकों पर भी असर का अध्ययन किया जा रहा है।

You Might Also Like

कर्नाटक एग्जिट पोल में बढ़त पर राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बताया बब्बर शेर
चौथी बार ‘ICC प्लेयर ऑफ द मंथ’ बने शुभमन ने कहा – ‘एजबेस्टन में दोहरे शतक की उपलब्धि जिंदगीभर संजोकर रखूंगा’
UP के वाराणसी में गाड़ी के कागजात मांगने पर दारोगा की पिटाई, 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा
सीबीडीटी ने ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की समय-सीमा 7 अक्टूबर तक बढ़ाई
आज सूर्यग्रहण, जानें भारत में क्या होगी स्थिति
TAGGED:CORONADelta variantindia
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयकारोबारराजनीतिराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

ब्रिटिन प्रधानमंत्री स्टार्मर 2 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे, गुरुवार को मुंबई में पीएम मोदी से होगी मुलाकात

Revoi Editor
Revoi Editor
October 8, 2025
एमपी के सीएम मोहन यादव बोले – देश के संसाधनों पर सभी नागरिकों का अधिकार, कांग्रेस अपने घोषणापत्र पर माफी मांगे
अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाराजगी, सैनिकों और युद्ध शक्तियों में टकराव जारी
अमित शाह से मिले जीतन राम मांझी, NDA में शामिल हुआ हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा
मानसून सत्र: विपक्षी सांसदों ने संसद में गांधी की प्रतिमा से मकर द्वार तक निकाला मार्च, गृह मंत्री से सदन में जवाब देने की मांग
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?