hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने हिन्दुओं के खिलाफ अत्याचार पर जताई गंभीर चिंता, कहा – संबंधित समूहों के साथ जल्द होगी बैठक
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने हिन्दुओं के खिलाफ अत्याचार पर जताई गंभीर चिंता, कहा – संबंधित समूहों के साथ जल्द होगी बैठक
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने हिन्दुओं के खिलाफ अत्याचार पर जताई गंभीर चिंता, कहा – संबंधित समूहों के साथ जल्द होगी बैठक

Revoi Editor
Last updated: August 12, 2024 1:33 am
Revoi Editor
Published: August 12, 2024
Share
SHARE

ढाका, 11 अगस्त। बांग्लादेश की नवगठित अंतरिम सरकार ने देश में हिन्दुओं समेत अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ जारी अत्याचार पर गंभीर चिंता जताई है और साथ ही यह भी कहा कि वह इस संकट के हल की दिशा में काम कर रही है और जल्द ही सभी संबंधित समूहों के साथ बैठक की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने और देश छोड़कर भारत में शरण लेने के बाद हिन्दुओं समेत अन्य अल्पसंख्यकों पर हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं। अब तक कई अल्पसंख्यकों की मौत हो चुकी है, जिसकी वजह से पूरी दुनिया में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

अंतरिम सरकार इस मसले पर पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए रविवार को कहा कि वह हिन्दुओं और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को हल करने के लिए काम कर रही है। अंतरिम कैबिनेट ने अपनी नियुक्ति के बाद अपने पहले आधिकारिक बयान में कहा, ‘कुछ स्थानों पर धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हमलों को गंभीर चिंता के साथ देखा गया है। इस तरह के जघन्य हमलों को हल करने के तरीके खोजने के लिए प्रतिनिधि निकायों और अन्य संबंधित समूहों के साथ तुरंत बैठक की जाएगी।’

उल्लेखनीय है कि मुस्लिम बाहुल्य बांग्लादेश में हिन्दू ज्यादातर सबसे बड़ा अल्पसंख्यक धर्म है और हिन्दुओं को हसीना की पार्टी अवामी लीग का दृढ़ समर्थन आधार माना जाता है। हसीना के अचानक इस्तीफे देने और बीते पांच अगस्त को भारत पहुंचने के बाद उनके 15 वर्षों के शासन का अंत हो गया था। इसके बाद देश के हिन्दू घरों, मंदिरों और व्यवसायों पर कई हमले हुए।

हालांकि नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने शेख हसीना के जाने के बाद हुए प्रदर्शनों के दौरान मारे गए प्रदर्शनकारियों के परिवारों के लिए सहायता का एलान किया है। बांग्लादेश में आरक्षण पर आए कोर्ट के फैसले के बाद जुलाई महीने से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे, जिसमें अब तक 450 लोगों की जान जा चुकी है। सरकार ने यह भी कहा कि वह सप्ताह के अंत तक राजधानी ढाका में मेट्रो को फिर से खोल देगी और जल्द ही एक नए केंद्रीय बैंक गवर्नर की नियुक्ति करेगी, जो हसीना के एक वफादार को इस्तीफा देने के लिए मजबूर करेगा।

मीडिया संस्थानों को भी नई सरकार की चेतावनी

वहीं, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने दुष्प्रचार रोकने के उद्देश्य मीडिया संस्थानों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्होंने झूठे या भ्रामक समाचार प्रकाशित या प्रसारित किए तो उन्हें बंद कर दिया जाएगा। समाचार पत्र ‘ढाका ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार सरकार ने चेतावनी दी कि यदि मीडिया ने भ्रामक खबरें प्रसारित कीं तो उन्हें बंद कर दिया जाएगा।

अंतरिम सरकार के गृह मामलों के सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) एम. सखावत हुसैन ने राजारबाग केंद्रीय पुलिस अस्पताल में घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात के दौरान कहा, ‘जब मीडिया सच्चाई को सामने नहीं लाता तो राष्ट्र लड़खड़ा जाता है।’ हुसैन ने मीडिया पर सच्चाई पेश न करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘जब मीडिया ईमानदारी से खबरें पेश करने में विफल रहता है तो देश की स्थिति खराब हो जाती है।’

You Might Also Like

पीएम मोदी बोले – तमिलनाडु में इस बार DMK और कांग्रेस के INDI गठबंधन का घमंड होगा चकनाचूर
एनसीपी की काररवाई : अजित पवार के शपथ समारोह में शामिल होने वाले तीन नेता बर्खास्त
ओम बिरला ने छात्रों से जागरूक नागरिक बनने का किया आह्वान, कहा-लोकतंत्र केवल चुनाव नहीं, संवाद का माध्यम
भारत में बनीं 3 सिरप में जहरीले रसायन की पुष्टि, WHO ने दी सख्त चेतावनी
उत्तर प्रदेश : डीडीयू जंक्शन के निकट मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, यातायात प्रभावित
TAGGED:atrocities against HindusBangladesh's interim governmentinterim government expressed serious concern
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?