1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, लुधियाना से 15वां आरोपी गिरफ्तार
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, लुधियाना से 15वां आरोपी गिरफ्तार

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, लुधियाना से 15वां आरोपी गिरफ्तार

0
Social Share

चंडीगढ़। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अजित गुट के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में लुधियाना से 15वें आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस के प्रमुख गौरव यादव ने शनिवार को यह जानकारी दी। पंजाब पुलिस के महानिदेशक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए बताया कि पंजाब पुलिस और मुंबई पुलिस के संयुक्त अभियान में सुजीत सुशील सिंह को गिरफ्तार किया गया है तथा उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है।

यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मुंबई पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान चलाकर बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में वांछित सुजीत सुशील सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वह मुंबई का रहने वाला है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘सुजीत हत्या की साजिश में शामिल था और एक अन्य आरोपी नितिन गौतम सप्रे ने तीन दिन पहले ही बाबा सिद्दीकी की हत्या के षड्यंत्र के बारे में उसे जानकारी दे दी थी।

उसने उसे साजो-सामान भी मुहैया कराया था। मामले की जांच के लिए आरोपी को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है।’’ मुंबई के बांद्रा इलाके में 12 अक्टूबर को तीन लोगों ने 66 वर्षीय सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code