1. Home
  2. Vinayak Barot

Vinayak Barot

बिहार में महागठबंधन के सहयोगियों के बीच कोई भ्रम नहीं है: नीरज कुमार

पटना, 27 जनवरी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) ने शनिवार को कहा कि बिहार में महागठबंधन के सहयोगियों के बीच कोई भ्रम नहीं है। जद(यू) के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार ने कहा, ‘‘बिहार में महागठबंधन के सहयोगियों के बीच कोई भ्रम नहीं है। जब हम (राजद के मंत्रियों के साथ) […]

ED के नौवें समन का हेमंत सोरेन ने भेजा जवाब, कहा- 31 मार्च तक व्यस्त हूं

रांची, 27 जनवरी। जमीन घोटाला मामले में लगातार ईडी के द्वारा पूछताछ का सिलसिला जारी है। ईडी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नौंवा समन जारी कर चुकी है और उनसे धन शोधन मामले में 27 से 31 जनवरी के बीच अपना बयान दर्ज करवाने को कहा है। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत के द्वारा बीते गुरुवार को इसी […]

डीप फेक का शिकार हुईं मशहूर गायिका टेलर स्विफ्ट, आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

न्यूयॉर्क, 27 जनवरी। मशहूर गायिका टेलर स्विफ्ट डीपफेक का शिकार हुईं हैं , उनकी कई आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर सार्जनिक हुई हैं। इस मामले ने कृत्रिम मेधा (एआई) के बढ़ते दुरुपयोग के बारे में चिंता बढ़ा दी है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इस सप्ताह गायिका स्विफ्ट की आपत्तिजनक फर्जी तस्वीरें सामने आईं। एआई का […]

भाजपा बोली- सब अकेले लड़ रहे चुनाव- नहीं बचा इंडी गठबंधन, लोगों को बेफकूफ बना रहा विपक्ष

नई दिल्ली, 27 जनवरी। विपक्ष के इंडी गठबंधन में अब रार खुलकर सामने आने लगी है। कभी बंगाल की सीएम ममता  बनर्जी तो कभी सपा प्रमुख अखिलेश यादव कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं। इस बीच विपक्षी गठबंधन पर अब भाजपा ने भी तंज कसा है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि अब कोई विपक्षी […]

नीतीश कुमार खो चुके विश्वसनीयता, खतरे में I.N.D.I.A. गठबंधन, प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस को अकेले चुनाव लड़ने की सलाह

गाजियाबाद, 27 जनवरी। बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं। इसके लिए उनके फैसले और वो खुद जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि जेडीयू और उसके नेताओं की करतूतों के कारण विपक्ष के लिए नई उम्मीद बना INDIA […]

महाराष्ट्र: मराठा आरक्षण आंदोलन खत्म, सरकार ने मानी मांगे, आज सीएम शिंदे के हाथ से जूस पीकर अनशन तोड़ेंगे मनोज जरांगे पाटिल

मुंबई, 27 जनवरी। महाराष्ट्र में चल रहा मराठा आरक्षण आंदोलन खत्म हो गया है। मनोज जरांगे पाटिल की ओर से शनिवार को विरोध-प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा के बाद मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं ने जश्न भी मनाया। सरकार ने उनकी मांगें मान ली हैं। मनोज जरांगे सुबह 8 बजे अपना अनशन तोड़ सकते हैं। बताया जा […]

यूपी: गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी ने लखनऊ में फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

लखनऊ, 26 जनवरी। गणतंत्र दिवस के मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा फहराया। सबसे पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री  आदित्यनाथ ने झंडारोहण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने तिरंगे झंडे के रंग के गुब्बारों को  खुले आसमान में मुक्त किया। इस मौके पर परेड, झांकी प्रदर्शन के साथ साथ विभिन्न  विद्यालयों के बच्चों […]

गणतंत्र दिवस पर गूगल का विशेष डूडल, एनॉलोग टीवी से स्मार्टफोन तक की यात्रा को दर्शाया गया

नई दिल्ली, 26 जनवरी। सर्च इंजन गूगल ने भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक विशेष डूडल जारी किया है जिसमें देश की एनालॉग टेलीविजन से स्मार्टफोन तक की यात्रा को दर्शाया गया है। डूडल एक प्रकार के रेखाचित्र होते हैं जिनमें सरल तरीके से बड़े से बड़े घटनाक्रम या विषयों को दर्शाया […]

RSS मुख्यालय पर मोहन भागवत ने फहराया तिरंगा, कहा – भाईचारे के साथ रहें तो देश की प्रगति निश्चित

नागपुर, 26 जनवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को लोगों से भाईचारे के साथ रहने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत में कुछ ही वर्षों में विश्व गुरू बनने की क्षमता है। सर संघचालक भागवत भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नागपुर में संघ मुख्यालय पर तिरंगा […]

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर जाकर शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 26 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय समर स्मारक जाकर शहीदों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही देश में गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत हो गई। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code